Connect with us

कोरोना

सकारात्मक सोच और संघर्ष से बजाज ने कोरोना को हराया, होम आइसोलेशन में रहकर जीता जंग

Published

on

बिलासपुर, 05 मई 2021। होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सक की सलाह का अक्षरशः पालन करते हुए पीयूष बजाज ने कोरोना के विरुद्ध जंग जीत ली है।

बजाज ने बताया कि वे पेशे से सॉफ्ट वेयर इंजिनियर हैं। जब उन्हें कोविड हुआ तो उन्हें सुबह से अजीब सी थकान हो रही थी, शाम तक बुखार भी आ गया। लक्षणों से उन्हें लगा कि कोविड हुआ है, कुछ समय पहले उनके चाचा जी को भी हुआ था।

उन्होंने तुरन्त एंटीजन जांच करवाई जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। माइल्ड लक्षणों के आधार पर डॉक्टर ने उन्हें होम आइसोलेशन में ही रहकर उपचार करवाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें   इन ट्रेनों में अब मिलेगी जनरल टिकट, नहीं लगेगी पेनाल्टी

बजाज ने बताया कि होम आइसोलेशन के दौरान चिकित्सक उन्हें हर रोज दो बार फोन करते थे। दवाईयों के साथ ही लगातार पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन स्तर की जांच करने की सलाह भी देते थे। बजाज घरेलू उपचार भी लेते रहे और 12 दिनों में वे पूरी तरह स्वस्थ हो गए।

उनके परिजनों को भी संक्रमण हो गया था किन्तु लक्षण को पहचान कर तत्काल उपचार लिया और वे भी होम आइसोलेशन में रहते हुए स्वस्थ हो गये हैं।

बजाज का कहना है कि कोरोना से बिल्कुल से न घबरायें, लेकिन इसे गंभीरता से लेने और बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाना और भीड़ वाली जगहों में जाने से बचने का हरसंभव प्रयास करना चाहिये।

यह भी पढ़ें   नक्सल प्रभावित बस्तर और आदिवासी बहुल सरगुजा के 221 सड़कों का हुआ संधारण एवं नवीनीकरण

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित होने पर सकारात्मक सोच और चिकित्सक के लगातार सम्पर्क में रहें तो व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हो सकता है।

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने बना रखा था 50 स्पाइक होल, 1000 स्पाइक बरामद

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने बना रखा था 50 स्पाइक होल, 1000 स्पाइक बरामद
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   थाना सिविल लाइन द्वारा सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध चार अलग-अलग प्रकरणों में की गई कार्रवाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending