कोरबा
बालको के अनुसार कोरबा में नही शिक्षित बेरोजगार, इसलिए दुर्ग से कर रहा भर्ती, साइंस कॉलेज दुर्ग से कितना पैसा मिला बालको सीईओ और मालिक अनिल अग्रवाल जनता को बताएं: बद्री अग्रवाल
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मरवाही विधानसभा के प्रभारी बद्री अग्रवाल ने बालको के ऊपर हमला बोला है | भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने बालको के मालिक अनिल अग्रवाल और बालको सीईओ राजेश कुमार से पूछा है कि साइंस कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें कितना पैसे देकर प्लसमेन्ट लगवाया है, क्योंकि कैम्प में दुर्ग के जिले के अन्य कॉलेज के विद्यार्थियों को भी आने नहीं दिया गया है, जो कि साफ साफ बालको के मालिक और सीईओ की हटधर्मिता को दर्शाती है |
भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने कहा कि वेदांता बालको के अनुसार कोरबा में शिक्षित बेरोजगार नही है जिसके कारण अब बालको दुर्ग से भर्ती कर रही है, प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय पीजी कॉलेज दुर्ग में बालको द्वारा 18/05/2023 को सुबह 10:30 बजे से एम.एस.सी. (भौतिकी एवं रसायन) 2020, 2021, 2022, 2023 के विद्यार्थियों का प्लेसमेंट के लिये इंटरव्यू किया गया है जबकि कोरबा शहर सहित जिले में कमला नेहरू महाविद्यालय, शासकीय पीजी महाविद्यालय, मिनिमाता कन्या महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय कटघोरा, शासकीय महाविद्यालय भैसमा सहित अनेक स्थानों पर एमएससी की पढ़ाई होती है, उसके बाद भी दुर्ग में वेदांता बालको द्वारा प्लेसमेंट कैम्प लगाना समझ से परे है |

भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने बालको को चेतावनी देते हुए कहा है कि सुधार जाओ वरना कोरबा की जनता को सुधारना आता है, राखड कोरबा की जनता खा रही और जब रोजगार देने की बात आती है तो बालको दूसरे शहरों की ओर पलायन करता है जो कि कतई बर्दाश्त करने योग्य नही है, बालको द्वारा कोरबा के युवाओं के साथ छल किया जा रहा है, बालको शीघ्र दुर्ग के प्लेसमेंट को स्थगित कर स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी दें अन्यथा बालको के खिलाफ बेरोजगार युवा आर्थिक नाकेबंदी हेतु बाधित होंगे |
कोरबा
ई.वी.पी.जी. कॉलेज कोरबा में जनभागीदारी शिक्षक नियुक्ति की मांग पर भूगोल विभाग के छात्रों का आवेदन

कोरबा जिले के प्रतिष्ठित ई.वी.पी.जी. कॉलेज में भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने शिक्षक नियुक्ति और शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए प्राचार्या के समक्ष आवेदन दिया है। छात्रों का कहना है कि विभाग में केवल दो शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें एक विभागाध्यक्ष और एक अतिथि शिक्षिका नियुक्त हैं। पहले, विभाग में जनभागीदारी शुल्क के माध्यम से एक जनभागीदारी शिक्षक भी नियुक्त किया जाता था, जिससे शैक्षणिक जरूरतें पूरी होती थीं।
हालांकि, नए प्राचार्या के आने के बाद से इस व्यवस्था में अनियमितता देखी जा रही है, और सत्र 2024-25 में अभी तक किसी भी जनभागीदारी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे शिक्षण का स्तर प्रभावित हो रहा है। 5 नवंबर 2024 को भूगोल विभाग के छात्रों ने प्राचार्या से 7 दिनों के भीतर जनभागीदारी शिक्षक की नियुक्ति का आग्रह किया और किसी अड़चन के लिए उचित दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि यदि नियुक्ति में कोई समस्या है, तो वे इसे रायपुर उच्च शिक्षा आयुक्त के पास ले जाकर समाधान मांग सकते हैं।
विद्यार्थियों ने पूर्व में भी विभागाध्यक्ष के माध्यम से प्राचार्या से अनुरोध किया था, लेकिन उस पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। छात्रों का कहना है कि जनभागीदारी शिक्षक की अनुपस्थिति से शैक्षिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, इसलिए उन्होंने अब यह कदम उठाया है।
कोरबा
प्रधानमंत्री 26 फरवरी को लगभग रु. 41,000 करोड़ की 2000 से अधिक रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे ।

प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रुपये 19,000 करोड़ से अधिक की लागत से 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री देशभर में लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे ।

प्रधानमंत्री जी छतीसगढ़ राज्य में लगभग 2700 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे 21 स्टेशनों का शिलान्यास तथा 83 रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे ।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने लगातार रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया है । इस प्रयास के तहत एक बड़े कदम के रूप मेंप्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे । 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा।ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए 'शहर के केंद्र'के रूप में कार्य करेंगे । इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी । इनमें छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी,बेहतर आधुनिक फेकेड, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं । साथ ही, इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा । इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा ।
इसके अलावा प्रधानमंत्री 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित भी करेंगे । ये रोड ओवरब्रिज और अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं । लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है । इन परियोजनाओं से भीड़ कम होगी, सुरक्षा व कनेक्टिविटी बढ़ेगी औररेल यात्रा की क्षमता व दक्षता में सुधार होगा ।
इसी कड़ी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों द्वारा छतीसगढ़ राज्य में लगभग 2700 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास तथा रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास/लोकार्पण किया जा रहा है । इसके तहत पुनर्विकसित किए जा रहे 21 स्टेशनों तथा 83 रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास/लोकार्पण किया जाएगा । माननीय प्रधानमंत्री जी के करकमलों के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे स्टेशनो के शिलान्यास के लिए शामिल 17 स्टेशनों में कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सरोना, भाटापारा, डोंगरगढ़, भिलाईनगर, हथबंध, बिल्हा, बैकुंठपुर रोड, अम्बिकापुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, जांजगीर नैला, चांपा, बाराद्वार, दल्लीराझरा, भानुप्रतापपुर, निपनिया, मंदिरहसौद एवं भिलाई स्टेशन शामिल है ।
कोरबा
सलमा के बाद अब असीमा… Korba में एक और Love Story के दर्दनाक अंत की खौफनाक कहानी
अपराध की दुनिया से आए दिन ऐसे मामले आते रहते हैं, जो लोगों को झकझोर कर रख देते हैं. कुछ मामलों में पुलिस और हत्यारे के बीच कई साल तक आंख मिचौली का खेल… चलता रहता है. पुलिस के इर्द-गिर्द होकर भी कातिल गिरफ्त से दूर होता है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से कोरबा थाना क्षेत्र से आया है
छत्तीसगढ़ में सलमा सुल्ताना की तरह एक और लव स्टोरी के दर्दनाक अंत की खौफनाक कहानी सामने आई है. तीन साल पहले एक लड़की गायब होती है. इस पर परिवार शिकायत… दर्ज कराता है. मगर, बेटी का कोई पता नहीं चलता है. हत्यारा पुलिस के साथ 3 साल तक आंख मिचौली का खेल खेलता रहा. हालांकि, जब वो पकड़ में आया और सच कुबूला… तो लोग ही नहीं पुलिस भी हैरान रह गई.
-
Uncategorized6 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized5 days ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized5 days ago
‘युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे…’, मोहन भागवत ने चेताया
-
Uncategorized7 days ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized3 days ago
बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान : 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी महासचिव बनाई गईं
-
Uncategorized4 days ago
BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’
-
Uncategorized3 days ago
NEET परीक्षा प्रणाली फुलप्रूफ, सेंध लगाना मुश्किल…,’ मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किया दावा, शीर्ष न्यायालय बोला- UPSC से सीखिए
-
Uncategorized16 hours ago
CG ED Raid Update: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल समेत करीबियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी खत्म, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त
