छत्तीसगढ़
भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल बिलासपुर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर संगोष्ठी का किया आयोजन
बिलासपुर| भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल बिलासपुर द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन शिव मंदिर विद्यानगर में शाम 4 बजे किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ कार्यकर्ता धीरेंद्र केशरवानी जी एवं मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल ने उनके जीवनी पर विस्तृत रूप से वर्णन किया।

इसमें उन्होंने बताया की डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी शुरू से ही राष्ट्र की चिंता उनके लिए सर्वो परी रही है, चाहे इसके लिए सत्ता के पद को त्यागना क्यों न पड़े, उन्होंने मंत्री पद त्याग कर राष्ट्र निर्माण हेतु जन संघ की स्थापना की और किस तरह त्याग और परिश्रम से पार्टी को खड़ा किया।अंततः विषम परिस्थितियों में कश्मीर मुद्दे पर संघर्ष के दौरान संदिग्ध हालात में एक झोपड़ी जम्मू कश्मीर में उनका शव मिला।पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके इस बलिदान को दृणसंकल्पि करते हुए कठिन मेहनत के साथ उनके दिखाए मार्गो में चलकर 3 सीट की पार्टी को आज पूर्ण बहुमत से अधिक की सरकार बनाकर उनके बलिदान को सार्थक किया है।आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा राष्ट्र हित के मुद्दो पर काम कर रही है|

अंत में सभी ने पुष्पांजलि देते हुए उन्हें याद किया और 2 मिनट का मौन रखकर संकल्प लिया की हम सभी उनके दिखाए मार्ग में चलकर सदैव राष्ट्र निर्माण का काम करते रहेंगे।इस संगोष्ठी के कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं में रिंकू मित्रा ,ऋषि उपाध्याय , ओंकार केसरवानी ,नवीन मसीह ,प्रदीप कुमार वर्मा ,केदार खत्री ,राजिंदर सिंह ,नारायण गोस्वामी ,नीलम जायसवाल ,मीना गोस्वामी , अमित तिवारी ,कविता वर्मा ,विकास एंथोनी ,मनीष गुप्ता , के अलावा अन्य मोर्चा से अध्यक्ष शोभा कश्यप ,जितेंद्र अंचल ,मोनू रजक , व महामंत्री दीप शिखा यादव , रश्मि साहू जी,राजेश साहू ,अभिषेक राज , साहिल कश्यप , एवम वार्ड पार्षद लक्ष्मी साहू , अंकित गुप्ता , मंडल पदाधिकारी जवाहर बांधेकर , रीना गोस्वामी ,नीता साहू ,वंदना तिवारी ,पायल आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 hours ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 hours ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
