Connect with us

छत्तीसगढ़

48 घंटे में ED के बड़े एक्शन, दिल्ली, कोलकाता, रायपुर.तक मचा हड़कंप,

Published

on

48 घंटे में ED के बड़े एक्शन, दिल्ली, कोलकाता, रायपुर.तक मचा हड़कंप

इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक्शन मोड में दिखाई दे रही है. पिछले 48 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर हरियाणा, कोलकाता, रायपुर, पुणे में हड़कंप मचा हुआ है. कहीं, अलमारियों में करोड़ों रुपए की गड्डियां और सोना व हथियार मिले तो कहीं अहम दस्तावेज बरामद हुए.

यहीं नहीं ईडी की टीम पर हमला भी हुआ, जिससे अधिकारियों के सिर फूट गए, लेकिन कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है. अंदेशा जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई दिग्गज नेताओं से ईडी पूछताछ कर सकती है.

ईडी के एक्शन को लेकर विपक्षी राजनीतिक पार्टियां केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं, जबकि बीजेपी का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है. साथ ही साथ उसका कहना है कि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही है वहां लूट मचाई है. अब आपको सिलसिलेवार बताते हैं कि ईडी का एक्शन कहां-कहां देखने को मिला है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी को तीसरी बार समन जारी किया और पेश होने के लिए कहा, लेकिन सीएम केजरीवाल ने समन को गैरकानूनी बताते हुए पेश होने से इनकार कर दिया. इसके बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने इसे मात्र एक अफवाह करार दिया. सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहती है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: मदिरा प्रेमी ध्यान दें! प्रशासन ने किया टाइम टेबल में बदलाव

हरियाणा में कांग्रेस के विधायक और आईएनएलडी नेता के घर छापेमारी

ईडी ने अवैध खनन से जुड़े मामले में हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार और आईएनएलडी नेता दिलबाग सिंह के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस दौरान सुरेंद्र पंवार के घर से उसे अहम दस्तावेज मिले, जबकि दिलबाग सिंह के ठिकाने जो कुछ मिला उसे देखकर एजेंसी के होश उड़ गए. ईडी को अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें, 5 करोड़ नकद कैश, साढ़े चार किलो सोना और देश व विदेश में कई संपत्तियां मिली हैं.

शरद पवार के परिवार की कंपनी पर एक्शन

ईडी ने महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले मामले में बारामती एग्रो से जुड़े 6 ठिकानों पर छापेमारी की. एजेंसी ने पुणे, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर में रेड की. सबसे बड़ी बात ये है कि ये कंपनी एनसीपी के प्रमुख शरद पवार के पोते रोहित पवार से जुड़ी हुई है. आरोप लगा है कि कंपनी ने 5 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है. बीजेपी की मांग है कि इस मामले में तेजी से एक्शन लिया जाए.

महादेव बेटिंग ऐप मामले में भूपेश बघेल का नाम

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईडी की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है. गिरफ्तार आरोपी असीम दास ने एजेंसी को बताया कि 5.39 पैसा भूपेश बघेल के लिए भेजा गया था. बरामद पैसा नेता भूपेश बघेल के लिए हवाला के जरिए आया था. अब ऐसे में भूपेश बघेल भी एजेंसी के निशाने पर आ सकते हैं और उनसे पूछताछ की जा सकती है. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला का कहना है कि कांग्रेस की जहां पर भी सरकारें रहीं वहां पर उन लोगों ने केवल लूट मचाने का काम किया. कांग्रेस के सीएम किस तरह का लूट मचा रहे थे आज ये समाने आया है. कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री का मतलब कभी मुख्यमंत्री नहीं था, उनके लिए इसका मतलब ‘भ्रष्ट मंत्री’ था, अब सवाल ये है कि आखिर भूपेश बघेल ने आगे पैसा किसे दिया?

यह भी पढ़ें   Durg: गांजा तस्करी करते पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार, करीब 1 लाख का गांजा जब्त

बंगाल में टीएमसी नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने शुक्रवार को संदेशखाली समेत 18 ठिकानों पर रेड की. इस दौरान टीएमसी नेता शेख शाहजहां के समर्थकों ने उसके ऊपर हमला कर दिया, जिसमें ईडी के दो अधिकारी घायल हो गए और उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा. वहीं, ईडी ने एक्शन जारी रखते हुए उत्तर 24 परगना के बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व टीएमसी के नेता शंकर आद्या को गिरफ्तार किया. उसके रिश्तेदार के ठिकानों से लाखों रुपए बरामद किए गए. ईडी की टीम उससे पूछताछ कर रही है. टीएमसी नेता शेख शाहजहां और शंकर आद्या दोनों ही राशन घोटाले में गिरफ्तार ज्योतिप्रिय मल्लिक के करीबी बताए जाते हैं.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

ईडी ने भूमि सौदे और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को सात समन जारी किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए. कहा जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी जल्द ही सीएम सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर एक्शन ले सकती है. वहीं, अवैध खनन मामले में सीएम सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के ठिकाने पर ईडी छापेमारी कर चुकी है. उसने अभिषेक प्रसाद के आवास और साहेबगंज उपायुक्त के आवास समेत 12 ठिकानों पर तलाशी ली थी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: श्रमिक परिवार की बेटियों को दी जाएगी 20-20 हजार रुपये की राशि
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सुकमा: सर्चिंग पर निकले जवानों ने आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG : डॉक्टरी पेशे से जुड़े दर्जनभर लोगों को चार्टेड एकाउंटेंट दंपत्ति ने लालच देकर फंसाया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending