Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur : जुआ खेलने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

Published

on

बिलासपुर। उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देश परं  अति0पुलिस अधीक्षक  शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल द्वारा जिले में जुआ पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) पूजा कुमार( IPS)के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के हमराह में सरकंडा पुलिस  मोपका चेक डैम के पास ।इस अभियान के दौरान आरोपी -1. अभिषेक शंकर  पिता स्व. विजय शंकर उम्र. 26 वर्ष  निवासी - देवरीखुर्द  02.शनि मानिकपुरी  पिता मुन्ना मानिकपुरी उम्र. 26 वर्ष  निवासी - देवरीखुर्द  03 .अजीत सिंह पिता सतेन्द्र सिंह उम्र -31 निवासी -देवरीखुर्द 04.राजा सिंह पिता  राम शंकर सिंह उम्र. 26 वर्ष  निवासी - देवरीखुर्द 05 .रामरतन पिता मनहरण निषाद उम्र. 33 वर्ष सा. देवरीखुर्द 06.संदीप कुमार पिता लक्ष्मी प्रसाद उम्र. 21 वर्ष निवासी - देवरीखुर्द 07. आशीष भारद्वाज पिता दावत राम भारद्वाज उम्र. 31 वर्ष निवासी -  देवरीखुर्द 08.अनुराग हंस पिता राजेस हंस उम्र. 19 वर्ष  निवासी - देवरीखुर्द थाना -  तोरवा जिला -बिलासपुर के फड एवं पास से 15800/- रू नगदी , 52 पत्ती तास एवं बोरा फट्टी जप्त कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया । आरोपियो के विरूद्ध 4(क) जुआ एक्ट के प्रावधानो के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।  
    प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू , प्र.आर.विकास सेंगर, आर. प्रमोद सिंह, सोनू पाल, तदबीर सिंह, अविनाश ,भागवत चन्द्राकर, राजीव सिंह,  रवि यादव ,  मनीष बाल्मीकि, नर्मदा , गोवर्धन शर्मा , रितेश मिश्रा , की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल महिला कल्याणकारी संगठन ‘‘सेक्रो‘‘ द्वारा मंडल के 64 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   22 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय : क्रिकेट खिलाड़ियों की दुर्दशा, जनरल बोगी में भूखे पेट तय करना पड़ा भुवनेश्वर तक का सफर, मैच जीतने के बाद भी कुलपति बेखबर!
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending