Connect with us

छत्तीसगढ़

महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

Published

on

बिलासपुर। दिनांक 08.11.2022 को पीडिता दोपहर डेढ बजे से 02 बजे के बीच अपने अधिवक्ता के घर अशोक नगर कानूनी सलाह लेने आयी थी जो वही पर आरोपी विकास साहू उर्फ विक्की पीडिता को देखकर उसके साथ छेडखानी करने लगा पीडिता द्वारा प्रतिरोध करने पर उसके बाल पकडकर उसकी लज्जा भंग करने की नीयत से अश्लील गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने लगा घटना को देखकर अधिवक्ता एवं उसके पति के द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी वहाँ से भाग गया। पीडिता की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध धारा 354, 294, 506, 323, 511 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें   अच्छी खबर : बढ़ाई गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पंजीयन की तारीख

जिसकी सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा पूजा कुमार को दी गई जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार आरोपी की पता तलाश कर आरोपी को घेराबंदी कर नेहरू चौक के पास से पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश कियागया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू सउनि धनेश साहू, आरक्षक गोवर्धन शर्मा रितेश मिश्रा, रमेश देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   इस साल न्यू ईयर पार्टी में आर्गनाइजर्स को पूरी करनी होंगी कुछ ये शर्तें...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना रतनपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध व्यापार पर कार्यवाही, 17 लीटर कच्ची महुआ शराब ले जाते आरोपी गिरफतार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्रामीणों ने ली स्वच्छता शपथ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending