Connect with us

छत्तीसगढ़

महासमुंद : भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा एफएलसी कार्यक्रम का लिया गया जायजा

Published

on

महासमुंद। भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव एस.बी. जोशी एवं सचिव सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा आज जिले में चल रहे बीयू, सीयू और वीवीपैट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया गया और आवश्यक निर्देश दिए।

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए मशीनों के एफएलसी कार्यक्रम 10 जून से 27 जून 2023 तक की अवधि में पूर्ण किया जाना है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उक्त अधिकारी द्वय द्वारा निर्वाचन कार्यालय में चल रहे एफएलसी कार्यक्रम का जायजा लिया।

उन्होंने प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन करते हुए संतुष्टि व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने वीवीपैट, वेयर हाउस का भी अवलोकन किया। उन्होंने वेयर हाउस एवं एफएलसी कक्ष में प्रवेश करने के लिए पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश करने के निर्देश दिए एवं उनका नाम पंजी में एंट्री करने कहा।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी ईदुज्जुहा पर्व की बधाई, संदेश में कही ये बात

अधिकारियों ने एफएलसी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना भी की।इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर प्रभात मलिक ने बताया कि एफ एल सी के तहत जिले में बीयू-2146 नग, सीयू-1397 नग एवं वीवीपीएटी-1810 नग कुल 5353 मशीनों का इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद के इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु हेमनानी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू, निर्वाचन सुपरवाइजर मिषा कोसले मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का छत्तीसगढ़ में होगा स्वागत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग : हर्ष और उल्लास के साथ समाप्त हुआ शपथ ग्रहण समारोह, छात्रों ने ली जीवन भर बड़ी निष्ठा और समर्पण के साथ नर्सिंग की मर्यादा को बरकरार रखने की शपथ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग : हर्ष और उल्लास के साथ समाप्त हुआ शपथ ग्रहण समारोह, छात्रों ने ली जीवन भर बड़ी निष्ठा और समर्पण के साथ नर्सिंग की मर्यादा को बरकरार रखने की शपथ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending