Connect with us

क्राइम

Bilaspur : हवसी बाप ने 15 साल की बेटी का किया रेप

Published

on

छत्तीसगढ़ में पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ मां की गैरमौजूदगी में रेप करने का मामला सामने आया है। घरेलू कलह के कारण मां के घर से चले जाते ही हवसी बाप ने अपनी हवस मिटाने के लिए बेटी को भी नहीं छोड़ा। पीड़िता के भाई ने संबंध बनाते हुए देख लिया, तो आरोपी पिता ने उसे भी मारने के लिए दौड़ाया। कोर्ट ने आरोपी को सजा दे दी है।

पढ़िए पूरी खबर-

बिलासपुर। बिलासपुर में एक दुष्कर्मी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 15 साल की लड़की की मां बचपन में ही घर छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद से ही पिता लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कई साल तक सिलसिला चलता रहा। फिर बेटी हिम्मत कर थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

नाबालिग किशोरी जब 29 सितंबर 2020 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, तब वह 15 साल की थी। घर में छोटा भाई व बहन भी हैं। उसके पिता से परेशान होकर मां 7 साल पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। तब से वह अपने पिता के साथ ही रह रही है। मां के जाने के बाद उसके पिता जबरदस्ती उसके साथ साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। किसी को बताने पर घर से भगा देने की धमकी देता था। इसके डर से वह किसी को कुछ नहीं बता सकी। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि शारीरिक संबंध बनाते समय उसके छोटे भाई ने पिता को देख लिया था। इस पर उसके पिता ने उसे मारने के लिए दौड़ाया, तब उसका भाई डर के कारण घर से भाग गया था।

यह भी पढ़ें   आईपीएल सट्टे पर बड़ी कार्यवाही, दो मोबाइल और टीवी समेत 1 लाख से अधिक नगद बरामद

आरोपी पिता अपनी बेटी को जब भी घर में अकेली देखता, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पिता के डर व धमकी से वह घबरा गई थी। इसके कारण इस घटना की जानकारी नहीं दी थी। रात में भी आरोपी पिता उसके साथ जबरिया संबंध बनाता था। आरोपी पिता अपनी सगी बेटी का रेप तो करता ही था, उसकी भाई बहू से भी उसके अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर झगड़े के कारण आरोपी की पत्नी घर छोड़ गई थी। मां के घर छोड़ते ही आरोपी निडर हो गया वह अपनी बेटी के साथ रेप करने लगा, साथ ही वह जेठ होते हुए अपनी भाई बहु से भी अवैध संबंध रखता था।

यह भी पढ़ें   शादी में नाच रही नाबालिग लड़की पर बिगड़ी नियत, 5 बदमाशों ने किया गैंगरेप...

पिता की हरकतों से नाबालिग बेटी तंग आ गई थी। फिर हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह दो साल से जेल में बंद है। इस बीच फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चला। जस्टिस विवेक कुमार तिवारी ने विचारण के बाद आरोपी को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का दोषी माना है। इस पर आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप

Published

on

Surajpur Murder Case-Chhattisgarh

Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

शरीर पर मिले चोटों के निशान

Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: पेट्रोलिंग पुलिस पर मारपीट का आरोप, थाने के बाहर देर रात हंगामा

पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।

Continue Reading

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   विधानसभा बजट सत्र का आज 9वां दिन, आज सदन में उठेगा ये मुद्दा

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   लगातार स्कूल से अनुपस्थित रहता था क्लर्क, DEO ने दिए निलंबित करने के आदेश

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   Samsung Galaxy F34 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending