छत्तीसगढ़
Crime: 2 लाख की अवैध शराब पकड़ाई, चुनाव के कारण तस्करी की आशंका
राजनांदगांव: अंतर्राज्यीय सीमा के करीब बोरतलाव पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए इनाेवा कर को पकड़ा। कार में 30 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। वहीं एक अन्य मामले में डाेंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। जिसमें वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस वाहन से 16 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
दो लाख की शराब बरामद
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सरहदी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थाई चेक पोस्ट लगाकार चेकिंग, पेट्रोलिंग और मोबाइल चेकपोस्ट चेकिंग की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर एक दिसंबर को रात के समय आकस्मिक मोबाइल चेकिंग कार्रवाई के दौरान छग-महाराष्ट्र सीमा के करीब मेन रोड पर महाराष्ट्र सीमा की ओर से छग सीमा में प्रवेश कर रही एक इनोवा कार को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार उक्त कार में अवैध रूप से शराब परिवहन किया जा रहा था। कार से पुलिस ने 30 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कीमती लगभग 1,95,000 रुपए की बरामद की एवं कार को भी जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनोद साहनी उर्फ कल्लु मल्लाह पारा थाना सुपेला दुर्ग को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
वाहन छोड़कर भागा आरोपी
इधर बीती रात डोंगरगढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप वाहन में मप्र निर्मित शराब का परिवहन करते बोरतालाव मार्ग से होते हुए डोंगरगढ़ की ओर आ रही है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल ग्राम चिद्दो मोड के पास पहुंचकर बोलेरो पिकअप वाहन को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार पुलिस को देख आरोपी ने वाहन बोलेरो पिकअप को छोड़कर रात्रि में अंधेरा होने का फायदा उठाकर खेत पहाड़ी की ओर फरार हो गया।
पिकअप में एक लाख की शराब मिली
पुलिस ने जब उक्त वाहन की तलाशी ली तो वाहन में 16 पेटी गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 96,000 रुपए का एवं वाहन काे जब्त कर कार्रवाई की है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस की लगातार चल रही इस कार्रवाई से शराब तस्करी करने वाले एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के बीच हड़कंप की स्थिति निर्मित है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized2 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized2 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized5 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized24 hours ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized57 minutes ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
