Connect with us

कोरोना

बिलासपुर। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के सभी लोगों का कोविड टीकाकरण शुरू, कलेक्टर ने लिया जायजा

Published

on

बिलासपुर, 8 मई। जिले में 18 से 44 वर्ष आयु के सभी वर्ग के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन आज से प्रारंभ हो गया है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में इसके लिये पांच टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने शहरी स्वास्थ्य केन्द्र तिफरा में बनाये गये टीकाकरण केन्द्र में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।

सभी टीकाकरण केन्द्रों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग को को-वैक्सीन टीका लगाया जा रहा है। कलेक्टर ने केन्द्र के टीककरण अधिकारी को निर्देशित किया कि टीका लगवाने के लिये आये हुए लोगों को स्पष्ट बतायें कि उन्हें कौन सा टीका लग रहा है और डेढ़ माह बाद उन्हें इसका दूसरा डोज लेने इसी केन्द्र में आना है।

यह भी पढ़ें   भिलाई में 150 से अधिक निर्दोष कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अपराध पंजीबद्ध करने के विरोध में..

उन्होंने केन्द्र में संधारित रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने वैक्सीनेशन लगवाने वालों का रजिस्ट्रेशन और उन्हे दी जा रही वैक्सीन को एक ही पंजी में दर्ज करने का निर्देश दिया। इस केन्द्र में 200 टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया था। कलेक्टर ने लक्ष्य अनुरूप टीकाकरण के निर्देश दिये। टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि इस केन्द्र में दो स्थानों पर टीकाकरण किया गया, जिससे भीड़ न हो और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

उल्लेखनीय है कि नगर-निगम बिलासपुर अंतर्गत 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिये पांच टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये अंत्योदय कार्डधारी, बीपीएल कार्ड धारी व सामान्य वर्ग के लोगों के लिये अलग-अलग केन्द्र बनाये गये, जहां पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण किया गया।

यह भी पढ़ें   CG Fraud News: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार, संदिग्ध कॉल और स्कीम से रहे सतर्क

अन्त्योदय कार्डधारी परिवार के सदस्यों के लिये पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला तिलकनगर, बीपीएल कार्डधारी के लिये शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला नूतन चौक और सामान्य वर्ग के लिये बर्जेश हायर सेकेन्डरी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेमूनगर व शहरी स्वास्थ्य केन्द्र तिफरा में टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 409.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मासूम नित्या को मिला नया जीवन
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   छात्रों के परीक्षा फॉर्म अब विवि को फॉरवर्ड नहीं करेंगे कॉलेज...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending