छत्तीसगढ़
बिलासपुर IG,पुलिस कप्तान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस को धमकी देने वाले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराया मामला
बिलासपुर| आपको बता दे कि काँग्रेस कमेटी ब्लॉक 4 के अध्यक्ष मोती थावरानी ने जो काम किया है वह काफी शर्मनाक है और एक आरक्षक को सरेराह बीच सड़क पर धमकी देकर गाली गलौच करना और उसके बाद मां बहन की गाली देना यह पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाली घटना थी,जिसका वीडियो भी वायरल हुआ और कांग्रेस पार्टी के नेता की जमकर थू थू हुई,इसको लेकर जहाँ एक तरफ भाजपा और अन्य पार्टियों ने राजनीतिक रोटियां सेकनी शुरू कर दी है तो वही आईजी,एसपी और ASP ने मिलकर इसमे सख्त कदम उठाया,जिसमे ड्यूटी करने वाले जवान को थाने भेजकर तुरन्त अपराध कायम कराया,आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने गैर जमानती धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है…
मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष के दबंगई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,वीडियो में कांग्रेस नेता ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक जवान से हुज्जतबाजी करते और तमाचा मारने की धमकी देते नजर आ रहा हैं,उक्त घटना लिंक रोड चौराहे की बताई जा रही है, जहां तैनात जवान रामकुमार रजक के साथ कांग्रेसी नेता ने दबंगई दिखाई है…
बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड पर गाड़ी चलाने से मना करने पर ट्रैफिक जवान के साथ बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र ब्लॉक नम्बर 4 अध्यक्ष मोती थारवानी ने बदतमीजी की। वायरल वीडियो के मुताबिक, ट्रैफिक जवान का मोबाइल लूटकर ब्लॉक अध्यक्ष ने अपना रौब दिखाया है। कांग्रेस नेता जवान से धक्कामुक्की और अश्लील गाली-गलौच करते हुए सस्पेंड करवाने की धमकी देता हुआ दिख रहा है..
ज्ञात हो कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोती थारवानी लगातार अपने कारनामे की वजह से सुर्ख़ियों पर बने रहे है,जैसे गुण्डागर्दी और आतंक मचाना ईनका काम था,इसके पहले भी तहसील ऑफिस में कांग्रेस नेता फिरोज खान से विवाद किया था ,जो काफी चर्चा का विषय बना रहा ऐसा लग रहा है कि खुलेआम गुण्डागर्दी और बदतमीजी से बात करना थारवानी का पेशा ही बन गया है,तभी वह नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरेराह ट्रैफिक जवान की बेइज्जती की,जिसमे मोबाइल तक लूट लिया,फिलहाल कांग्रेस नेता घटना को अंजाम देने के बाद से मोबाइल बन्द करके फरार है,जिसकी पतासाजी की जा रहीं हैं..
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
