Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधाडी कर ,ठगी करने वाले आरोपी पर, मल्हार पुलिस का प्रहार

Published

on

बिलासपुर: विगत 04 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को मस्तूरी / मल्हार पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार

अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधडी के घटना को दिया था अंजाम।

नाम आरोपी-कांती कुमार सिंह पिता स्व. लीलागर सिंह उम्र 60 साल साकिन डी.पी. होम्स ईमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर जिला बिलासपुर छ.ग.

बिलासपुर: प्रार्थी हरीशंकर डहरिया पिता रामप्रसाद डहरिया उम्र 32 साल निवासी नेवारी थाना मस्तूरी ने दिनांक 28.01.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि दिनाक 01.07. 2019 को कमल सोनवानी पिता गाधी सोनवानी उम्र 32 साल निवासी डोड़की थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग. अपने साथीगण सुरजीत सोनवानी, सुचित्र सोनवानी एवं काति सिंह के साथ मिलकर जिला पुलिस बल व प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के लिए पार्थी तथा उसके भाई से 2,00,000 लाख रु. लेकर धोखाधाडी कर ठगी किये हैं।

यह भी पढ़ें   CG: मानव तस्करी के खिलाफ कोर्ट का सख्त रुख, बच्ची को फुसलाकर बेचने वालों को उम्रकैद...

रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना के पूर्व में साक्ष्य संकलित कर आरोपी कमल सोनवानी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाड पर पेश किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण करने के संबध आदेश प्राप्त होने पर पुलिस सहायता केन्द्र मल्हार के प्रभारी उप निरीक्षक ओकर घर दीवान के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार (रापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल (रा.पु.से.) से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक मो सईद अख्तर के नेतृत्व में आरोपीयों के गिरफतारी के संबंध में लगातार सायबर सेल बिलासपुर से संपर्क कर तथा मुखबिरों के माध्यम से फरार आरोपी काती सिंह का पतासाजी किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे 451 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

जो गिरफतारी के डर से लगातार अपना निवास बदल कर पुलिस से लुकछिप रहा था। इसी कड़ी में मुखबिर के माध्यम से पता चला की आरोपी कांती सिंह रायपुर में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रातर्गत एक कालोनी में रह रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर आदेशानुसार पुलिस सहायता केन्द्र मल्हार के प्रभारी ओंकार घर दीवान के द्वारा तत्काल अपने टीम के साथ रायपुर रवाना होकर आरोपी के संबंध में सूचना स्थल के आसपास पतासाजी कर हिकमत अमली से मार्निंग वाक में निकलने आरोपी कांती सिंह को इमलीडीह रायपुर से धरदबोचा गया। आरोपी द्वारा पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया। जिसे विधीवत् दिनांक 03.12.2024 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर: रात 8 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   हमले के एक दिन बाद क्या कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: भीड भाड वाले स्थान में पाकेटमारी कर मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी चढे सरकंडा पुलिस के गिरफत में

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   रायपुर के धर्म संसद में हुए विवाद की गूंज दिल्ली तक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending