Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur News: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उसलापुर रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प”

Published

on

“9.52 करोड़ रुपये की लागत से होगा उसलापुर स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विकास”

“यात्री केन्द्रित सुविधाओं का किया जा रहा उन्नयन एवं आधुनिकीकरण”

बिलासपुर : 20 अगस्त’ 2024

भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन है । रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के ल‍िए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है । वर्तमान में रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु  “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत स्टेशनों के कायाकल्प किया जा रहा है । इस योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 47 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है । अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के साथ मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर भी काम करना है ।  

इसी कड़ी में उसलापुर रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत किया जा रहा है । बिलासपुर शहर में स्थित उसलापुर स्टेशन, बिलासपुर का सेटेलाइट स्टेशन है । रायपुर, दुर्ग की ओर से कटनी के तरफ जाने वाली अधिकांश गाड़ियों को वर्तमान में बिलासपुर स्टेशन के बजाए उसलापुर स्टेशन होकर चलाया जा रहा है । उसलापुर स्टेशन के आसपास वर्तमान में बिलासपुर शहर का विस्तार भी काफी हुआ है । इसी को ध्यान में रखकर उसलापुर स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाएं और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ विकसित किया जा रहा है । रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा । वर्तमान में उसलापुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 6 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन हो रहा है, जबकि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होगी, जिसके अनुरूप इसे विकसित किया जा रहा है । 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उसलापुर स्टेशन को यात्रियों के अनुकूल सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु लगभग 9.52 करोड़ रुपये की लागत से यात्री सुविधा विकास के अनेक कार्य कराये जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को भविष्य में और बेहतर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी । इन कार्यों के  अंतर्गत सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुये 14 मीटर फ़ुटपाथ सहित 12 मीटर व 7.5 मीटर चौड़ा रोड़ का निर्माण कर सुगम मार्ग का निर्माण किया जा रहा है । एयर पोर्ट की तर्ज पर स्टेशन भवन प्रवेश पोर्च, व्यवस्थित प्रवेश व निकासी द्वार के साथ स्टेशन में प्रवेश एवं निकास के मार्ग को अलग-अलग किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा । 5225 वर्गमीटर का सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया दोपहिया एवं चारपहिया गाड़ियों के लिए डेवलप किया जा रहा है । 1265 वर्गमीटर का गार्डन विकसित कर सौंदर्यीकरण एवं डिजाइनर साइनेजेस तथा स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी से स्टेशन को आकर्षक बनाया जा रहा है । स्टेशन परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक मौजूदा हाइमास्ट लाइट की शिफ्टिंग के साथ 02 नये हाइमास्ट लाइट लगाए जा रहे है । यात्रियों को आसानी से प्लेटफार्म तक पहुँच सुविधा हेतु मौजूदा 2 फुटओवर ब्रिज के अतिरिक्त 12 मीटर चौड़ाई वाले एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है । प्लेटफार्म की फ्लोरिंग व स्टेशन पर मौजूदा 10 प्लेटफार्म शेल्टर के अतिरिक्त 06 नये प्लेटफार्म शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है । प्लेटफार्म में अतिरिक्त शौचालय का निर्माण, प्रतीक्षालय का नवीनीकरण, महिलाओं, वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों के अनुकूल दीर्घकालिक सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाए जा रहे है । इसके साथ ही साथ उसलापुर रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को उच्चस्तरीय खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 2685 वर्गफीट जगह में कोच रेस्टोरेन्ट स्थापित किया जा रहा है । ये सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे है और वर्तमान में अब तक 60 प्रतिशत कार्य पूरे किए जा चुके है  तथा शेष कार्य प्रगति पर है ।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उसलापुर स्टेशन पर किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों से यात्रियों के लिये आरामदायक व  सुलभ यात्रा के साथ ही साथ उन्हें नया यात्रा अनुभव प्राप्त होगा तथा संस्कृति, पर्यटन और व्यापार में भी व्यापक विस्तार होगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उन्नत और आधुनिक यात्री सुविधा के कार्य जारी रहेंगे ।  
यह भी पढ़ें   Chhattisagrh: गणेशोत्सव को लेकर Guideline जारी...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   रायपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   Chhattisagrh: गणेशोत्सव को लेकर Guideline जारी...

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   डॉ चरण दास महन्त व श्रीमती ज्योत्सना मंहत आज आएंगे सक्ती

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending