Connect with us

छत्तीसगढ़

घर में घुसकर चोरी करने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो में लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश

पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटे में चोरी गए संपत्ति सहित आरोपी गिरफ्तार

नाम आरोपी

*जितेंद्र नायक पिता नंदू नायक उम्र 25 साल निवासी नायक पारा पचपेड़ी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

जब्त माल

02 नग मोबाइल, 01 नग एयरड्रॉप्स, 02 नग आर्टिफिशियल मंगलसूत्र, 02 चांदी का बिछिया, 01 नग कलाई घड़ी, नगदी ₹2000, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, जुमला कीमती ₹30000

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी काशीराम सोनी निवासी केवतरा थाना पचपेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.7.2024 को रात्रि करीब 12:00 बजे सपरिवार खाना खाकर अपने घर में सो रहे थे कि दिनांक 19.7.24 के सुबह 5:00 बजे उठा देखा तो घर का दरवाजा खुला था

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में भरी बारिश का येलो अलर्ट, सोंढुर नदी में बाढ़ आने से फंसा ट्रैक्टर

सामान बिखरा पड़ा था तथा टेबल के ऊपर रखा दो नग मोबाइल, 01 नग बोट कंपनी के ईयरडॉप्ट, 02नग आर्टिफिशियल मंगलसूत्र, 02 नग चांदी की बिछिया, 01 नग कलाई घड़ी एवं पर्स में रखे नगदी ₹2000 एवं इसके लड़के का पैन कार्ड आधार कार्ड मतदाता परिचय पत्र नहीं था। अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर चोरी कर सामान एवं नगदी को ले गया है की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लेकर थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर संदेही जितेंद्र नायक पिता नंदू नायक उम्र 25 साल निवासी नायक पारा पचपेड़ी को तलब कर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से चोरी गए सभी सामान को जब्त किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   रायपुर: अब पंचायत संभालेगी गांवों के नल, 60 रुपए महीना और पानी की बर्बादी पर जुर्माना

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी Si ओमप्रकाश कुर्रे, ASI सहेत्तर कुर्रे, प्र आर लक्ष्मण सिंह, आर छत्रपाल डहरिया,प्रीतम मरावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भूस्खलन की चपेट में आई बस, दो यात्रियों की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : तारबाहर पुलिस की कार्यवाही, 10 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए रजिस्ट्रेशन जरुरी नहीं
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending