छत्तीसगढ़
क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
♦️पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाडी से हत्या करने के नियत से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गिरफतार।
♦️ घटना में प्रयुक्त लकडी का बेठ लगा कुल्हाडी एवं मोटर सायकल जप्त ।
♦️आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
गिर० आरोपी का नाम
सुरेश पाल पिता महेन्द्र पाल उम्र 26 साल साकिन ढेका नयापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ ग)
विवरण-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जितेन्द्र बघेल दिनांक 26.08.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.08.2024 को रात्रि में अपने साथी विजय और अनिल के साथ मो० सा० में क्लीन कोल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड गतौरा से ड्यूटी कर वापस आ रहा था। रास्ते में रेल्वे ओवरब्रिज गतौरा के पास आरोपी सुरेश पाल निवासी ढेका थाना तोरवा जिला बिलासपुर ने तुम मुझे डीजल चोरी के इल्जाम लगवाकर काम से निकलवाये हो कहकर हाथ में रखे कुल्हाड़ी से प्रार्थी को हत्या करने की नीयत से प्राण घातक हमला कर दिया था। जिससे प्रार्थी के बायें हाथ में गंभीर चोट लगी थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं सीएसपी सिद्धार्थ बघेल से दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुरेश पाल पिता महेन्द्र पाल उम्र 26 साल साकिन ढेका नयापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ०ग० अपने रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मस्तूरी निरी अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी सुरेश पाल द्वारा घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का बेत लगा कुल्हाड़ी एव मोटर सायकल को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनाक 29.08.2024 को विधिवत गिरफतार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized10 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
