Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: थाना सीपत की गांजा के खिलाफ कार्यवाही, 65 हजार से ज्यादा का माल जब्त

Published

on

आरोपी:
(1) रामकुमार यादव पिता इतवारी यादव उम्र 52 साल निवासी कौवाताल थाना सीपत

(2) आशीष यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 27 साल निवासी कौवाताल थाना सीपत

(3) अवनीश यादव पिता शिव कुमार यादव उम्र 21 साल निवासी कौवाताल थाना सीपत

मशरूका: मादक पदार्थ गांजा 13.730 किलोग्राम कीमती लगभग ₹68000/-

मामले का संक्षिप्त विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा महोदय के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में थाना सीपत क्षेत्र के अंतर्गत लगातार अवैध गांजा-शराब के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है| इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कौवाताल के निवासी रामकुमार यादव, आशीष यादव, अवनीश यादव अपने मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु रखे हैं| सूचना मिलने पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रावधानों का पालन करते हुए थाना सीपत की टीम सहायक उप निरीक्षक रमेश साहू के नेतृत्व में ग्राम कौवाताल के लिए रवाना हुई|

यह भी पढ़ें   राज्यपाल हरिचंदन से उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने की सौजन्य भेंट

घटनास्थल पर जब टीम पहुंची तो वहां इन संदेही/आरोपी को पाया जिन से नाम पता पूछने पर अपना नाम रामकुमार यादव, आशीष यादव, अवनीश यादव निवासी कौवाताल थाना सीपत का रहने वाला बताया| आरोपियों के मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे मिले जिस के संबंध में पूछताछ किया गया तथा कोई वैध कागजात पेश नहीं करने पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई से अवगत कराते हुए विधिवत कार्यवाही की गई|

रामकुमार यादव के कब्जे से 05 पैकेट, आशीष यादव के कब्जे से 06 पैकेट, एवं अवनीश यादव के कब्जे से 03 पैकेट, कुल 14 पैकेट जिसका वजन 13.730 किलोग्राम है को मौके पर जप्त कर गवाहों के समक्ष सील बंद किया गया एवं पुलिस कब्जे में लिया गया| आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 20B एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया| आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर उन्हें जेल में निरुद्ध किया गया|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के एक और जिले में अनलॉक को लेकर नया आदेश जारी, दी गई रियायत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा, जानिए पूरा मामला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : आनलाईन छात्रवृत्ति हेतु आधार कार्ड की सीडिंग जरुरी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending