Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: पानी भरे मुरूम खदान में डूबकर दो बच्चों की मौत, नहाने के लिए उतरे थे दोनों…

Published

on

बिलासपुर। बिलासपुर में अवैध उत्खनन से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को मुरूम की अवैध खुदाई से बने तालाब में शाम को दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। राजकिशोर नगर के अटल आवास में रहने वाले रवि बाचेकर का 13 वर्षीय बेटा अभिषेक रविवार को अपने रिश्तेदार के घर श्याम नगर लिंगियाडीह आया था। यहां से वह दिलीप अहिरवार के बेटे ईशान (12) के साथ घूमने के लिए निकल गया।

घूमते हुए दोनों बच्चे बहतराई-बिजौर रोड पहुंच गए। इस दौरान दोनों बच्चे मुरूम खदान के गड्‌ढे से बने तालाब में नहाने के लिए उतर गए। गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों बच्चे डूब गए। 17 जुलाई को भी अरपा नदी में अवैध रेत खुदाई की वजह से तीन बच्चियों की मौत हो गई हो गई थी, जिसकी अब तक जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : सरकारी अस्पताल में चार नवजातों की मौत

आसपास के लोगों ने 108 को दी सूचना फिर पहुंचाया अस्पताल
दोनों बच्चों को आसपास के लोगों ने गड्‌ढे में डूबते देखा, तब उन्होंने 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने बच्चों को खदान के गड्‌ढे से बाहर निकाला। तब तक उनकी मां भी वहां पहुंच गई थी। इसके बाद दोनों बच्चों को सिम्स ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। देर शाम सरकंडा पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। टीआई जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार की सुबह शव का पीएम कराया जाएगा। इसके साथ ही परिजन से पूछताछ कर जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें   सांसद सोनी की पहल मिले केंद्रीय मंत्री गडकरी से, 100 करोड़ के कामों में गति लाने कि मांग की

मां गई थी आंगनबाड़ी और पिता दुकान
अभिषेक की मां बबीता बाचेकर आंगनबाड़ी सहायिका है। अभिषेक श्याम नगर लिंगियाडीह मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं, निशांत अमरैय्या चौक के विद्यानिकेतन स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर से बिना बताए निकले थे। उस समय अभिषेक की मां आंगनबाड़ी गई थी और पिता रवि जूता दुकान गया था। वह जूते बनाकर परिवार चलाता था। वहीं, निशांत के पिता भी जूता दुकान चलाता है और उसकी मां ज्योति अहिरवार गृहणी हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही बबीता और ज्योति मौके पर पहुंच गई थीं। दोनों बच्चे वहां कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने कही ये बात…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में सेनानियों-शहीदों के गांव पहुंचेगी BJP, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लद्दाख में शहीद छत्तीसगढ़ के जवान गणेश कुंजाम की बहन को मिला अनुकंपा नियुक्ति
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending