Connect with us

छत्तीसगढ़

Raipur: चौपाटी के खिलाफ भाजपा का धरना ख़त्म

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइंस कालेज के पास चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर भाजपा का अनिश्चितकालीन धरना आज ख़त्म हो गया। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की ओर से स्‍मार्ट सिटी प्रोजेक्‍ट की जांच के आश्‍वासन के बाद बीजेपी ने धरना स्‍थगित करने का फैसला लिया।

दरसअल, पिछले 10 दिन से पूर्व मंत्री राजेश मूणत धरना स्थल पर ही रात बिता रहे थे। वहीं शनिवार को साइंस कॉलेज ग्राउंड के पास जारी इस धरने में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में केंद्रीय मंत्री की ओर से जांच का भरोसा मिला है। इसलिए यह धरना स्थगित किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्रालय के मंत्री हरदीप पुरी ने जांच की बात कही है। अपराधी को सजा दी जाएगी। इसके बाद डॉ रमन सिंह ने कहा हालांकि शहर में जारी प्रशासनिक भ्रष्टाचार का भाजपा विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि, 11 दिन के इस धरने ने प्रदेश सरकार को हिलाकर रख दिया है। शहर को जगाने का काम इस आंदोलन ने किया है। डॉ. रमन ने कहा कि, मैं भूपेश बघेल से पूछना चाहता हूं क्या क्या बेचोगे? जिस साइंस कालेज में पढ़ाई की उसे तो मत बेचो। पूरा का पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। छत्तीसगढ़ का नाम बदनाम हो रहा है।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी केन्द्रों में योग-व्यायाम से कुपोषण से जंग : गर्भवती-धात्री माताएं, किशोरी बालिका और बच्चों ने सीखी योगक्रियाएं

सरकार को चेतावनी…10 महीना बचा है सुधर जाओ…

डॉ. रमन ने कहा कि, मैं सरकार से कहता हूं, 10 महीना बचा है सुधर जाओ… डॉ. रमन ने कहा- केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी जी से आज मेरी बात हुई। उन्होंने कहा- मैं ऐसी कार्रवाई करूंगा कि नजीर बन जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है, उनके आश्वासन के बाद आज धरना को स्थगित कर रहे हैं। मैं आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा करता हूं।

मैं छत्तीसगढ़ में ही रहूंगा : डा. रमन

धरना के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. रमन ने राष्ट्रीय राजनीति में जाने के सवाल पर कहा कि, मैं छत्तीसगढ़ में अच्छा लगता हूं। मुझे छत्तीसगढ़ अच्छा लगता है। अभी मेरा दिल्ली जाने का इरादा नहीं है। कांग्रेस तो यही चाहती है मैं दिल्ली चला जाऊं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कारवाई, 25 वाहन जप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी केन्द्रों में योग-व्यायाम से कुपोषण से जंग : गर्भवती-धात्री माताएं, किशोरी बालिका और बच्चों ने सीखी योगक्रियाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बंद रहेगी सभी शराब दुकाने, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending