छत्तीसगढ़
CG: 450 थानों में लगेंगे 1800 ऑडियो-वीडियो कैमरे
प्रतीकात्मक तस्वीर
रायपुर: राज्यभर के थानों में अब गाली-गलौज, मारपीट, पुलिसकर्मियों और फरियादियों की बातचीत का ब्योरा कैमरे में कैद होगा। इसके लिए सभी थानों में आधुनिक ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरे लगाए जाएंगे। लॉकअप से इन्वेस्टिगेशन रूम तक चौबीस घंटे रिकॉर्डिंग होगी। इन कैमरों को लगाने में 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सिर्फ रायपुर के 32 थानों पर कुल करीब 128 कैमरे लगाए जाएंगे। अब पुलिस मुख्यालय ने टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
दरअसल थानों पर वर्तमान में जो कैमरे लगे हैं, उनमें आवाज की रिकॉर्डिंग नहीं होती है। ऐसे में थानों में अभद्रता, गाली-गलौज, मारपीट, शिकायत दर्ज नहीं करने जैसे आरोप लगने पर जांच बेहद मुश्किल होता है। इसलिए सभी थानों में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरे लगाने काे लेकर पुलिस मुख्यालय ने प्लान बनाया था।
18 महीने तक का रहेगा डाटा
अफसरों के मुताबिक आधुनिक ऑडियो-वीडियो कैमरे की खासियत है कि उसमें 18 महीने का डाटा स्टोर करने की क्षमता होगी। ऐसे में पुलिस पर आरोप लगने के बाद जांच में आसानी होगी। अभी जो कैमरे लगे हैं, उनमें महीनेभर से अधिक की रिकॉर्डिंग नहीं होती है।
हर थाने में लगेंगे 4 कैमरे
अफसरों के मुताबिक प्रत्येक थाने में 4 ऑडियो-वीडियो रिकाॅर्डिंग कैमरे लगाए जाएंगे। राज्यभर के 450 थानों में करीब 1800 कैमरे लगेंगे। इनमें रायपुर में 128 कैमरे लगेंगे। थाना प्रभारी के कमरे में इसका कंट्रोल रूम होगा, जहां बड़ी स्क्रीन लगाकर रिकॉर्डिंग डाटा स्टोर किया जाएगा।
मोबाइल से कैमरे रहेंगे कनेक्ट
अफसरों के मुताबिक थानों में लगने वाले आधुनिक ऑडियो-वीडियो रिकाॅर्डिंग कैमरे न सिर्फ थानों की स्क्रीन बल्कि मोबाइल से भी कनेक्ट रहेंगे। थानेदारों के मोबाइल से कैमरों को जोड़ दिया जाएगा। थाने से बाहर रहने पर भी मूवमेंट देखा जा सकेगा।
इनकी जांच में मिलेगी मदद
थानों में पीड़ितों से अभद्रता और वसूली की शिकायतें
पीड़ित और पुलिसकर्मियों के बीच बातचीत का विवरण
थानों में कस्टोडियल डेथ की घटनाओं की जांच में आसानी
थानों के घेराव या प्रदर्शन करने पर पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप
थानों में महिलाओं और नाबालिगों से अभद्रता की शिकायतों की जांच में मदद
रायपुर समेत राज्यभर के थानों में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरे लगाने टेंडर प्रक्रिया चल रही है। योजना पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जल्द ही कैमरे लगाने का काम शुरु होगा।
– प्रदीप गुप्ता, आईजी, योजना एवं प्रबंधन, पीएचक्यू
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized1 day ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized4 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized1 day ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized6 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
-
Uncategorized6 hours ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
