Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद- कलेक्टर

Published

on

बेमेतरा| बच्चों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/ आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को बचाने हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मार्गदर्शन देनें रायपुर के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक भट्टर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान स्वास्थ्य विभाग के इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए विशेषकर बच्चों के संदर्भ में पूर्व तैयारी अनिवार्य है। इसके लिए जिले में आधारभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस हेतु कोविड अस्पताल, आईसीयू ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर सहित अन्य जरूरी साधनों की व्यवस्था आवश्यकता अनरूप की जा रही है। जिले के किसी भी मरीज को इलाज हेतु जिलें से बाहर जानें कि आवश्यकता ना पड़े इस हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। जिससे हम सब कोविड महामारी का सफलतापूर्वक मुकाबला कर सकें। इसके अलावा डाॅ.एस. नायडू एवं डाॅ अरूण राठौर ने भी मार्गदर्शन दिया।

यह भी पढ़ें   रायगढ़: भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत... 26 घायल

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सतीश शर्मा बताया कि,कोरोना की तीसरी लहर की आशंका में ऐसा कहा जा रहा है कि, यह बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकता ह,ै इसके लिए हमें और अधिक सतर्क रहना होगा। े उन्होंने बताया कि यह वर्कशॉप जिले के डॉक्टर्स सहित, नर्सेस, सुपरवाइजर एवं अन्य चिकित्सा स्टाफ हेतु आयोजित किया गया है। वर्कशॉप के माध्यम से जमीनी स्तर के स्वास्थ्य सुविधा प्रदाताओं को बच्चों में कोविड के प्रबंधन हेतु प्रशिक्षित भी किया गया। वर्कशॉप में रायपुर से आये डॉ अशोक भट्टर ने मुख्यतः समुदाय आधारित कोविड प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसमे बच्चों में कोविड के लक्षण, उनमें कोविड का प्रसार और इसका प्रबंधन कैसे किया जाय यह बताया गया। उन्होंने बच्चों में कोविड की गंभीर स्थिति में किस प्रकार हैंडल किया जाए |

यह भी पढ़ें   रायपुर : विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित, आयुक्त कार्यालय में अवलोकन किया सकता है

यह बताने के लिए प्रतिभागियों के साथ एक ओपन सेशन भी किया जिसमें डमी के माध्यम से उपचार का डेमो दिया गया। कम्प्युटर आधारित पाॅवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के जरिये प्रशिक्षण दिया गया। एवं सवाल जवाब के माध्यम से जिज्ञासा का समाधान भी किया गया। डॉ आनंद भट्टर के द्वारा वेंटिलेटर का उपयोग एवं एचएफएन सी (हाई फ्लो नेसल मास्क) के उपयोग का लाइव प्रैक्टिकल कर के दिखाया गया । उक्त कार्यशाला में सभी खंड चिकित्सा अधिकारी सहित,डॉ जितेन्द्र कुंजाम बेरला, परियोजना अधिकारी म.बा.वि. बेरला डाॅ. विद्यानंद बोरकर मितानीन कोआॅर्डीनेटर अल्का दुबे जिले के चिकित्सा अधिकारी, सहायक चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, सुपरवाइजर एवं मितानिन कार्यक्रम के जिला एवं ब्लॉक प्रमुख भी उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपमा तिवारी नेे आभार जताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित, आयुक्त कार्यालय में अवलोकन किया सकता है
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में उत्साह से मना भोजली पर्व
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1128.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending