Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: धनखड़-शाह आएंगे छत्तीसगढ़, विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

Chhattisgarh News: अगले दो दिनों में उपराष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। कल यानि 20 जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) तो वहीं उसके अगले दिन यानि 21 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) सीजी आएंगे।

ये रहेंगे उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 जनवरी शनिवार को सुबह 9 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगें। यहां से सीधे राजभवन के लिए रवाना होंगे।इसके बाद सुबह 10ः40 पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (Indira Gandhi Agricultural University) में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। फिर छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में 20 और 21 जनवरी को होने वाली दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में नए विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली की रीति-नीति से अवगत कराएंगे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1130.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

ये रहेंगे अमित शाह के कार्यक्रम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur News) के दौरे पर रहेंगे। इसके लिए तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे अमित शाह रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद विधायकों की प्रशिक्षण कार्यशाला में नए विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे तक विधानसभा परिसर में ही रहेंगे।

क्या होगा प्रबोधन कार्यक्रम में

राजधानी रायपुर में होने वाले इस प्रबोधन कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों में विधानसभा सदस्यों को संसदीय नियमों, परंपराओं और सदन के सत्र संचालन की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही नए विधायकों की जिज्ञासाओं को शांत किया जाएगा। इन्हीं कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उप राष्ट्रयपति और गृहमंत्री छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन

पहली बार चुने गए विधायक

छत्तीसगढ़ विधानसभा (CG News) में पहली बार 38 नए विधायकों ने सदन में कदम रखा है। इनमें भाजपा (CG BJP) के 28 और कांग्रेस (CG Congress) के 10 विधायक हैं। ये सभी पहली बार विधायक के रूप में जनता द्वारा चुने गए हैं। दोनों दलों ने इस बार विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election 2023) में 78 नए चेहरों को मौका दिया था। इनमें से भाजपा ने 48 और कांग्रेस ने 30 नए चेहरों को चुनाव लड़वाया था।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पंजीयन में देरी, कलेक्टर ने 20 पटवारियों को भेजा नोटिस, मचा हड़कंप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगे शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   PM की सुरक्षा में कोई चूक नहीं: सीएम भूपेश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending