Connect with us

छत्तीसगढ़

PM की सुरक्षा में कोई चूक नहीं: सीएम भूपेश

Published

on

रायपुर. पीएम की सुरक्षा में पंजाब में हुई चूक पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. सीएम बघेल ने कहा कि पूरे देश में चर्चा है कि पीएम की सुरक्षा में चूक हुई. पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होना चाहिए. लगातार पीएम, राष्ट्रपति की सुरक्षा की समीक्षा होती रहती है. जिस प्रकार से घटनाक्रम घटा और बयानबाजी हो रही है. इसमें सबसे पहली बात ये है कि पीएमओ से कार्यक्रम बना तब मौसम को क्यों नहीं देखा गया.

जब दिल्ली से उड़े तब भी मौसम की जानकारी नहीं ली. पहले से मौसम के बारे में जानकारी थी तब अल्टरनेट व्यवस्था क्यों नहीं की. भटिंडा से फिरोजपुर चौपर में जाना था. राज्य सरकार को तीन जगहों पर सुरक्षा की ज़िमेदारी दी गई थी. तीनों ही जगह सरकार ने सुरक्षा पुख्ता के इंतजाम किए थे. तीनो जगह राज्य सरकार ने अपनी तैयारी की

एयरपोर्ट पर अचानक सड़क मार्ग से जाने का फैसला लिया. आज तक कोई पीएम 100 किमी सड़क मार्ग से नहीं गया. उस दौरान भी नहीं बताया सड़क में सुरक्षा देनी है. पीएम की सुरक्षा एजेंसी को पता क्यों नहीं चला कि किसान सड़कों पर हैं. ऐसी कौन सी आफत आन पड़ी कि मौसम खराबी के बीच कार्यक्रम में जाना था. मुख्य बात ये है कि कार्यक्रम में भीड़ नहीं थी. ऐसी क्या घटना घटी कि पीएम को जान का खतरा बताना पड़ा. विशुद्ध रूप से राजनीति करने के लिए पीएम ने इस तरह की बात कही.

यह भी पढ़ें   SECL में Technician Apprenticeship के पद में वृद्धि करने हेतु माइनिंग छात्रों ने किया प्रदर्शन

पहले से कह देते सड़क मार्ग से जाना है तो पंजाब पुलिस पूरे सड़क मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था करती. सड़क जाम में पीएम पहले भी फंस चुके हैं. तब जान का खतरा पीएम ने नहीं कहा. पंजाब में चुनाव है. किसान आंदोलन से भाजपा का वहां कोई अस्तित्व नहीं बचा. लोगों की सहानुभूति के लिए पीएम ने ऐसा किया है. ये बेहद दुर्भाग्यजनक है. पीएम को ऐसा ड्रामा नहीं करना चाहिए था. इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए. भाजपा की नजरों में किसान कुछ नहीं है. इस तरह की राजनीति से पीएम की लोकप्रियता लगातार गिर रही है.

पीएम की राष्ट्रपति से मुलाकात पर सीएम बघेल ने कहा कि ये राजनीतिक खेल है. पंजाब की सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा गया. पीएमओ की जितनी सुरक्षा एजेंसियां है वह विरोधियों को सताने के लिए है. एयरपोर्ट में उतरने के बाद कोई कहे कि 130 किमी सड़क मार्ग से जाना है तो किसी भी राज्य का अधिकारी तत्काल रोड क्लियरेंस नहीं कर सकता. पीएम की सुरक्षा में 20 आईपीएस और 10 हज़ार जवान तैनात थे. भाजपा ने पहले से स्क्रिप्ट तैयार करके रखी थी. राजनीतिक लाभ के लिए ये सब किया गया. केंद्र सरकार आईबी, मौसम विभाग, पीएम के प्रोग्राम का प्लान बनाने पर क्यों कार्रवाही नहीं कर रही? सीएम शिवराज के पीएम की सुरक्षा के लिए महामृत्युंजय जाप करने पर सीएम बघेल ने कहा कि जब झीरम की घटना घटी तब रमन सिंह से इस्तीफा क्यों नहीं मांगा गया.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भूमि बिक्री का धोखाधडी करने वाले पुलिस के गिरफ्त मे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   SECL में Technician Apprenticeship के पद में वृद्धि करने हेतु माइनिंग छात्रों ने किया प्रदर्शन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending