Connect with us

छत्तीसगढ़

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग! छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमत, देखें नई रेट

Published

on

रायपुर, छत्तीसगढ़। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का दौरा जारी है। जिसके चलते हर दिन पेट्रोल पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। आज हुई बढ़ोतरी के साथ अब प्रदेश में एक लीटर पेट्रोल के दाम 91 रुपए के पार हो गया।

बताते चले कि प्रदेश में पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते पहली बार पेट्रोल के दाम 91 रुपए के पारा हो गया है। मई माह के पहले दिन एक ​लीटर पेट्रोल के दाम 88 रु 88 पैसे थी, लेकिन अब दामों में बढ़ोतरी होने से 91.31 रुपए हो गया है। बीते पांच माह में साढ़े आठ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें   CG Live: मुख्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम, कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए करें बेहतर प्रबंधन, वेंटिलेटर, ICU,ऑक्सीजन बेड सहित स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान

बता दें कि पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे थे। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इस महीने इसके दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। चुनाव के बाद ठहर-ठहर कर पेट्रोल 2.21 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महतारी वंदन की बचत से पूरी हुई संतोषी की बरसों पुरानी मुराद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गांजा बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Rail Projects: कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, खनिज विकास निधि से 300 करोड़ रुपये स्वीकृत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending