Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : अपडेशन के लिए 3.88 करोड़ का नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत, पथरिया, मुंगेली, तखतपुर क्षेत्र में होगी सुदृढ़ विद्युत आपूर्ति

Published

on

रायपुर 3 जून 2021। छत्तीसगढ़ में विद्युत की सहज एवं सस्ती उपलब्धता के कारण कृषि पम्पों की मांग के साथ साथ अनेक फसल लेने की दिशा में कृषि जगत में कामयाब पहल हुई है। कृषि पम्पों की बढ़ती संख्या से प्रदेश की विद्युत प्रणाली पर भी तेजी से भारवृद्धि का आकलन किया गया हैं।

विद्युत की बढ़ती मांग की निर्बाध आपूर्ति सुदूर ग्रामीण अंचलों में करना राज्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे साकार करने हेतु पारेषण प्रणाली को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

इस दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को 3.88 करोड़ की लागत से स्थापित ट्रांसफार्मर को उर्जीकृत करने में बड़ी कामयाबी मिली। उक्त जानकारी पारेषण कम्पनी के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने दी।

यह भी पढ़ें   ASI बनकर रौब दिखा रहा था युवक, पहुंची पुलिस तो खुल गई पोल...

आगे कुमार ने बताया कि 132ध्33 के.व्ही. उपकेंद्र तखतपुर में स्थापित उक्त ऊर्जीकृत टासंफार्मर की क्षमता 40एमव्हीए है। उक्त अतिरिक्त टांसफार्मर के ऊर्जीकृत हो जाने से तखतपुर, मुंगेली, पथरिया क्षेत्र के रहवासियों एवं कृषकों को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।

कोरोना महामारी के संक्रमण काल में भी पारेषण कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विशालकाय अतिरिक्त टांसफार्मर की स्थापना एवं उर्जीकरण के कार्य को निष्पादित कर अपनी उत्कृष्ट कार्यदक्षता को प्रदर्शित किया है।

ऐसी कामयाबी के लिए पारेषण कंपनी की टीम के कर्मियों को कंपनी प्रबंधन ने बधाई प्रेषित की है।

आगे एम डी कुमार ने बताया कि प्रदेश के कृषि-उद्योग जगत की ‘‘लाइफ लाइन‘‘ विद्युत प्रणालीे के विस्तार हेतु अनेक पारेषण परियोजनाएं पाइप लाइन में आकार लेने तैयार है। जिनमें से ज्यादातर सुदूर ग्रामीण-वनांचलों की परियोजनाएं शामिल है। ऐसी परियोजनाओं के क्रियान्यवन के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में 123 अतिउच्च दाब उपकेंद्रों सहित इनसे सम्बद्ध 13002 सर्किट किलोमीटर लाईन का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तराखण्ड में फंसे यात्रियों से की बातचीत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में भी 100% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉ़ल और मल्टीप्लेक्स
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : गांव के गरीब किसानों का शिविर में करें तत्काल समाधान - कलेक्टर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending