Connect with us

छत्तीसगढ़

सिटी कोतवाली: पुलिस की बड़ी कार्यवाही: जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताशपत्तियां बरामद”

Published

on

अपराध क्रमांक 394/2024

जिला बिलासपुर छग

धारा 3 (2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम

आपरेशन प्रहार के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही ।

छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत की गयी कार्यवाही

जप्ती 52 पत्ती ताश एवं नगदी 4150 रूपये

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. शिव कुमार राजपूत पिता उमेंद राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला चांटीडीह बिलासपुर । 02. आकाश धीरज पिता बब्बन धीरज उम्र 20 वर्ष निवासी तेलीपारा बिलासपुर । 03. विजय देवांगन पिता मुन्ना देवांगन उम्र 27 वर्ष निवासी अशोक विहार सरकण्डा बिलासपुर 04. रामफल जायसवाल पिता परदेशी जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी चांटीडीह सरकण्डा बिलासपुर । 05. अंशु सूर्यवंशी पिता हीरालाल सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी मंझावापारा सिविल लाईन बिलासपुर । 06. योगेश जायसवाल पिता परदेशी जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी चांटीडीह संरकण्डा बिलासपुर । 07. भूपेन्द्र साहू पिता गोवर्धन साहू उम्र 20 वर्ष निवासी चांटीडीह संरकण्डा बिलासपुर । -00–
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोल माइंस में काम कर रहे दो मजदूर हुए घायल

विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में निरीक्षक एस. आर. साहू के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखविर सूचना पर बिलासा चौक शनिचरी बाजार में दिनांक 08.09.24 के दरमियान रात 01.30 बजे कुछ व्यक्तियों द्वारा 52 पत्ती तास से रूपये पैसो के हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर घेरावी कर रेड कार्यवाही की गयी। पुलिस को देखकर जुवाडियान भागने लगे जिन्हें घेराबद कर पकड़ा गया। आरोपियो के कब्जे से नगदी 4150 रूपये एवं तासपत्ती जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल ओडिशा प्रवास पर, स्कूल का भ्रमण कर छात्र जीवन की यादें ताजा की

विशेषयोगदान :- निरीक्षक एस. आर. साहू, प्र. आर. तेज कुमार, आर. गोकुल जांगडे, गुरूल कादिर, रत्नाकर राजपूत, टंकेश साहू, राकेश महिलांगे, सुनिल सिंह ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कार्टूनिस्ट सागर कुमार को 32वां युवा अट्टहास शिखर सम्मान से किया गया सम्मानित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ः दो ज्वेलरी शॉप से करीब 90 लाख की चोरी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बस से उतरकर घर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending