Connect with us

छत्तीसगढ़

धमतरी: PM मोदी की मां के लिए पूजा-पाठ, सर्व गुजराती समाज ने शुरू किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप

Published

on

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबियत खराब होने पर उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हीराबेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए छत्तीसगढ़ में सर्व गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी के साथ लोगों ने धमतरी शहर के मठ मंदिर चौक स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर में ‘मातृ देवो भव:” के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप बुधवार को शुरू किया गया है। ये पाठ 12 घंटे तक चलेगा। इसमें वेदपाठी शास्त्री आचार्य पं. होमन प्रसाद शास्त्री, पंडित अयोध्या पाण्डेय, पंडित नरेशधर दीवान, पंडित श्रीकांत तिवारी, पंडित नीलेश द्विवेदी ओर पंडित विवेक तिवारी की ओर से अनुष्ठान प्रारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : ईंट भट्टे में काम कर रही महिला का किया गया रेस्क्यू

मान्यता, मंत्र जाप करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में लाभ और आयु में वृद्धि होती है

सनातन धर्म में मान्यता है कि इस जाप को करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य लाभ होने के साथ ही आयु में भी वृद्धि होती है। गुजरात के अहमदाबाद से अस्वस्थता की जानकारी मिलने के बाद सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश की ओर से पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महामृत्युंजय मंत्र जाप प्रारंभ किया गया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने कहा कि धन्य है माता हीराबेन, जिन्होंने हम सभी देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में प्रधानसेवक दिया। पीएम मोदी पर हर देशवासी को गर्व है।

यह भी पढ़ें   जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत स्वच्छता शपथ दिलाई

हीराबेन के 100 वर्ष पूरे होने पर किया गया था सुंदरकांड का पाठ

प्रीतेश गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित करने के लिए हम सभी माता हीराबेन के सदैव ऋणी रहेंगे। जून महीने में हीराबेन के 100 वर्ष पूरे होने पर गुजराती समाज भवन में सुंदरकांड का पाठ करते हुए समाज जनों और शहर के नागरिकों की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना भी की गई थी। महामृत्युंजय मंत्र जाप के दौरान मंदिर प्रांगण में लख्मशी भानुशाली, हरी कटारिया, महेंद्र राजपुरिया, पूर्व सभापति और पार्षद राजेन्द्र शर्मा, प्रकाश गांधी, योगेश गांधी, दिलीपराज सोनी सहित नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ट्रेन में गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 6 किलो गांजा बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सारंगढ़-बिलाईगढ़ : वंशिका के पैरों के सफल ऑपरेशन से चिरायु ने लौटाया माता पिता की मुस्कान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bhilai: लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या, निगम ने जारी किया अलर्ट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending