Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur News: यूटीएस ऐप से ऑनलाइन टिकट बुकिंग उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बिलासपुर बुकिंग स्टाफ को डीआरएम प्रवीण पाण्डेय ने किया सम्मानित

Published

on

बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा और डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। UTS मोबाइल ऐप का उपयोग करके यात्री बिना किसी परेशानी के टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे बुकिंग कार्यालयों पर भीड़ कम होती है और यात्रियों को बेहतर सेवा मिलती है |

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में हेल्प-डेस्क के माध्यम से टिकट चेकिंग व बुकिंग स्टाफ द्वारा यात्रियों को यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी निरंतर दी जा रही है, जिससे यात्रीगण इसका सरलतापूर्वक प्रयोग कर इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठा सके | इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बुकिंग स्टाफ को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया जा रहा है |

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: इंस्टाग्राम दोस्त ने बुलाकर किशोरी से गैंगरेप

मंडल के सभी स्टेशनों के बुकिंग कार्यालय के कर्मचारियों ने यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट लेने के लाभों को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उनके इस प्रयास से यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से ऑनलाइन अनारक्षित टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई | साथ ही यात्रियों को भी टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में सुविधा और समय की बचत हुई । माह सितम्बर में बिलासपुर स्टेशन के बुकिंग कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन अनारक्षित टिकट की बिक्री में 26.70 फीसदी की वृद्धि के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सराहनीय योगदान दिया गया |

इस सराहनीय योगदान के लिए आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने उपरोक्त चारो स्टेशनों के बुकिंग कार्यालय के कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया । मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बुकिंग कार्यालय के कर्मचारियों के इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई तथा इसी उत्साह के साथ भविष्य में भी कार्य करते रहने की शुभकामनायें दी गई ।

यह भी पढ़ें   राज्य स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन 11 मार्च को रायपुर में

इस अवसर पर वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह उपस्थित थे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टीआई, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ABVP ने PSC अभ्यर्थी के साथ ठेला लगाकर व हस्ताक्षर अभियान चलाकर किया प्रदर्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में रात से हो रही ​बारिश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending