Connect with us

छत्तीसगढ़

डी.एस.पी. ट्रेफ़िक की नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही

Published

on

बिलासपुर| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर द्वारा विगत दिनों यातायात पुलिस को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों कोचिंग इंस्टिट्यूट के आसपास मुख्य मार्ग में खड़ी बेतरतीब वाहनों को व्यवस्थित करने के साथ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इस परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश पर आज यातायात पुलिस कोतवाली यातायात क्षेत्र के निरीक्षक मोहन भारद्वाज उपनिरीक्षक एच0एस0 ठाकुर सहित दोनों क्रेन पेट्रोलिंग वाहन को लेकर, उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू के नेतृत्व में गांधी चौक से शिव टॉकीज तिराहा, एजुकेशन एवं कोचिंग हब के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ दुपहिया एवं कार ऐसे वाहन जो बेतरतीब ढंग से सड़क के आसपास खड़े किए गए थे उन्हें लिफ्टिंग की कार्यवाही करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के निहित प्रावधान धारा 117 एवं 119 के तहत प्रशमन की कार्यवाही कर प्रकरण निराकृत किया गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानमण्डल सदस्य निरर्हता निवारण संशोधन विधेयक सदन में पारित

बुधवार के इस कार्यवाही दौरान उक्त मार्ग पर सड़क के दोनों ओर अनाउंसमेंट कर तथा लिफ्टिंग के माध्यम से यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है साथ ही मार्ग पर पड़ने वाले कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों को यातायात व्यवस्था में आवश्यक सहयोग करते हुए वाहनों को पार्किंग स्थानों पर तथा मुख्य मार्ग से दूर किए जाने निर्देशित किया गया है। बुधवार की इस कार्यवाही में नोपार्किंग में 45 वाहनों पर एवं आज बाकी अन्य कार्यवाही में कुल 120 वाहनों पर कार्यवाही किया जा कर 46,000 प्रशमन प्राप्त किया गया।

आगामी दिनों में भी नोपार्किंग स्थानों पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी वाहन चालक अपने वाहन की निर्धारित पार्किंग स्थान एवं यलो लाइन के अंदर पार्क करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ टेकाम को दी जन्म दिन की बधाई...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा RPF बिलासपुर के इन सदस्यों को मिला उत्कृष्ट तथा अति उत्कृष्ट सेवा पदक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राह चलते युवती के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending