छत्तीसगढ़
बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह जनवरी 2024 हेतु कॉप ऑफ द मंथ
गंभीर अपराधों की रोकथाम व चर्चित चोरी में मशरूका सोना बरामदगी के लिये टीआई प्रदीप आर्य थाना सिविल लाईन व राहजन से लूटपाट के आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार कर बरामदगी करने पर एएसआई ओंकार बंजारे सहित कुल आठ पुलिसकर्मी को चुना गया कॉप ऑफ द मंथ
लम्बे समय से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को सेवा से पृथक किया गया एवं दो आरक्षकों को लाईन अटैच किया गया

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं चर्चित चोरी में मशरूका सोना बरामदगी के लिये टीआई प्रदीप कुमार आर्य थाना सिविल लाईन को, राहजन से लूटपाट के आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार कर बरामदगी करने पर कोटा थाने के स.उ.नि. ओंकार बंजारे को, अन्य कार्य सहित नशे के विरूद्ध निजात अभियान के प्रचार-प्रसार में सराहनीय योगदान हेतु सिविल लाइन के आर. पुन्नी लाल खाण्डे को, रात्रि गश्त के दौरान सजगतापूर्वक 14 चोरी के अपराधी को पकड़ने के सराहनीय कार्य हेतु कोनी थाना के आर. प्रकाश तिवारी को, तत्परता से कार्यवाही कर फांसी लगाकर आत्म हत्या करते हुये व्यक्ति को बचाने के लिये सराहनीय कार्य हेतु सिरगिट्टी से आर. हरिशंकर चन्द्रा को, सौंपे गये कार्यों को अत्यन्त लगन एवं परिश्रम से निष्पादन करने के सराहनीय कार्य हेतु सीएएफ के आर. मुन्ना यादव को, अल्पावधि में 09 लाख रूपये सहित चार महिला ठग गैंग का पर्दाफाश करने के सराहनीय कार्य हेतु सरकंडा के आर. राकेश यादव को एवं आबकारी व एन.डी.पी.एस. के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही में विशेष योगदान हेतु सरकंडा थाने से आर. मिथलेश सोनी को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया।
चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चैकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह लम्बे समय से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को सेवा से पृथक किया गया एवं 02 आरक्षकों को लाईन अटैच किया गया है।
इस अवसर पर जिले के अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, मंजुलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक रक्षित केन्द्र एवं उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क.डीआर टंडन सहित पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
