Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में एक घंटे से चल रही मुठभेड़, नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा

Published

on

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में जवानों की नक्सलियों से फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। ये मुठभेड़ लगभग एक घंटे से जारी है। जिसमें नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में कई खूंखार नक्सली छुपे हैं। ये मुठभेड़ लगभग एक घंटे से जारी है मुठभेड़। जिसमें नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि एएसपी पखांजूर प्रशांत शुक्ला ने की है। इसके पहले 16 नवंबर की सुबह 6 बजे पुलिस-नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें 5 नक्सली ढेर हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी पूरे इलाके में 1400 से ज्यादा जवान मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 16 नए मरीज, 14 हुए स्वस्थ

मारे गए 5 नक्सलियों के शव लेकर जवानों की एक टुकड़ी जंगल से बाहर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, सभी शव शाम तक जिला मुख्यालय लाए जा सकते हैं। बचे जवान अभी भी जंगल में मौजूद हैं, रुक रुक कर अभी भी फायरिंग जारी। इलाके से भागने की फिराक में नक्सली लगातार क्रॉस फायरिंग कर रहे हैं।

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
नक्सल मुठभेड़ को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने कैसे सर्च ऑपरेशन किया कल्पना करना मुश्किल है। जवानों की साहस और वीरता का परिणाम है 5 नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बस्तर में शांति बहाली के लिए नक्सल उन्मूलन, विकास के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। मार्च 2026 तक बस्तर नक्सल मुक्त कर ठोस काम किया जा रहा है

यह भी पढ़ें   धूमधाम से मनाया गया तीजा पोला पर्व, उगता सूरज समिति ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

कल भी हुई मुठभेड़
शनिवार को कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली थी। हालांकि इस मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल हुए थे। मुठभेड़ के बाद सब शांत हुआ तब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पुलिस को 5 शव मिले। देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बंद हो गई थी जो एक बार फिर से रविवार की सुबह ये शुरू हो गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग से माना एयरपोर्ट तक सिटी बस सेवा आज से शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दुर्ग से माना एयरपोर्ट तक सिटी बस सेवा आज से शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   2 चितलों का शिकार : पुलिस ने 16 शिकारियों को दबोचा, वन अधिनियम के तहत कार्रवाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending