Connect with us

छत्तीसगढ़

एक ही जमीन को बार-बार बेचकर 69 लाख की धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

धोखाधडी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

एक ही जमीन को अनेक व्यक्तियो को विक्रय करने के नाम से अलग अलग इकरारनामा कर किये थे धोखाधड़ी

धोखाधड़ी करनेवाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपीगण भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी

  1. अभिषेक साहू पिता स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 34 साल
  2. अरविंद साहू पिता स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 30 साल
  3. अहिल्या बाई साहू पति स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 54 साल सभी साकिनान ग्राम झलमला थाना जिला बिलासपुर छ0ग0

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गोविंद राम पिता गिरिष कुमार साहू उम्र 29 साल निवासी राम भवन को के पास ग्राम झलमला ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी 1. अभिषेक साहू 2. अरविंद साहू 3. अहित्या बाई साहू सभी निवासी ग्राम झलमला के द्वारा भुमि बिक्री/इकरार नामा कर अपनी ग्राम झलमला थाना सीपत स्थित जमीन खसरा नंबर 3/1, 5/2, 50, 51/2, 54/1, 75/2ख, 105/2, 132, 177/1, 177/3, 178/3, 213/2, 178/1, 213/1 कुल 14 भूखंड कुल रकबा 7.30 एकड़ जमीन है

यह भी पढ़ें   कालीचरण महाराज के बयान के विरोध में कांग्रेस का मौन धरना

को बिक्री करने के नाम से प्रार्थी गोविंद राम से 42 लाख 36 हजार, राजेंद्र साहू पिता जनकराम साहू निवासी झलमला से 9 लाख 50 हजार, गुलाम जान से 10 लाख, शेखर करीम निवासी लुतरा थाना सीपत से 2 लाख 50 हजार, हर्ष कष्यप निवासी मोपका से 4 लाख 70 हजार रूपये कुल 69,06,000/रूपये रकम प्राप्त कर धोखाधडी का अपराध घटित कर सकुनत से फरार हो गये थे।

प्रार्थी गोविंद राम साहू के रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 498/2024 धारा 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल आरोपीगण को गिरफ्तार करने का निर्देष प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण उदयन बेहार तथा नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के द्वारा तत्काल टीम गठीत कर सायबर सेल की मदद से प्रकरण के फरार आरोपियो की पता साजी कर आरोपियो को ग्राम दामाखेडा थाना सीमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा से दबिश देकर पकडा गया। आरोपी गण अभिषेक साहू, अरविंद साहू, अहिल्या बाई साहू द्वारा पुछताछ में एक ही जमीन को अनेकों बार बिक्री करने के नाम से प्रार्थी गणों से इकरार नामा कर कुल 69,06,000/रूपये का धोखाधडी किया जाना स्वीकार करने पर आरोपीगणो को विधिवत दिनांक 18.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेष पाण्डेय, प्र आर जयपाल बंजारे, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा, आकष मिश्रा, म आर क्रंाति मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पीएमईजीपी योजना के तहत स्वरोजगार स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कालीचरण महाराज के बयान के विरोध में कांग्रेस का मौन धरना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने मुक्तिधाम में नीम के पौधों का रोपण कर आम नागरिकों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया प्रेरित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending