Connect with us

छत्तीसगढ़

86वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पाँच खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Published

on

बिलासपुर| दिनांक 29 मार्च, 2022 से 31 मार्च, 2022 तक पूर्व रेलवे ने रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के तत्वावधान में पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (ईआरएसए) के द्वारा 86वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैम्पियनशिप - 2021-22 (पुरुष और महिला) का आयोजित साई स्टेडियम, साल्ट लेक, कोलकाता में प्रारम्भ किया । इस प्रतियोगिता का समापन दिनांक 31 मार्च, 2022 को होगा । प्रतियोगिता में कुल मिलाकर 18 क्षेत्रीय रेलवे और 4 उत्पादन इकाइयों ने भाग ले रही है ।
        इस 86वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने अपने अपने  परिक्षेत्र में शानदार प्रर्दशन किया है । 
         दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मुन्नी देवी ने एथलेटिक चैंपियनशिप में मुन्नी देवी ने 37 मिनट 42 सेकेंड के समय के साथ 10000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया । 
       इसी प्रकार थ्रो ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया है । शक्ति सोलंकी ने शॉट पुट थ्रो में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।  दिनेश कुमार ने 5000 मीटर दौड़ में 14 मिनट 14 सेकंड के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया । 
      अखिल भारतीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉटपुट में अविलाश सक्सेना ने पहला स्थान हासिल किया ।

       महाप्रबन्धक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पांचों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी । 
यह भी पढ़ें   ताइवान के आसपास दिखे चीन के 71 सैन्य विमान और नौ जहाज, अमेरिका बोला- युद्धाभ्यास पर है हमारी नजर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   संन्यास लेने को लेकर धोनी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ‘कका अभी जिंदा हे’ सीएम भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान कही ये बात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   डॉ. रमन सिंह और धरमलाल कौशिक का दिल्ली दौरा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending