Connect with us

Uncategorized

Gold Price Today 23 May 2021: 7500 रुपये सस्ता बिक रहा सोना, जानें ताजा भाव; इस राज्य में बिक रहा सबसे सस्ता सोना

Published

on

10 Gram Gold Price

Gold Price Today 23 May 2021: सोने और चांदी की कीमतों (Gold Rate Today) में उतार-चढ़ाव का दौर हमेशा जारी रहता है. एक बार फिर सोने की कीमतों (Gold Price Today) में तेजी आती जा रही है. इस महीने की शुरुआत में सोने की कीमत 46,900 थी जो बढ़कर 48,500 पर पहुंच गई है. देश में जारी कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से हालांकि शादियों में तेजी नहीं आई है, लेकिन कीमत बढ़ना शुरू हो गया है. आमतौर पर शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा होता ही है. सोना भले ही एक महीने में महंगा हुआ है, लेकिन यह अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ता बिक रहा है. सोना फिलहाल अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 7600 रुपये (Gold Become 7600 Cheaper Than Record High) सस्ता है.

मालूम हो कि अगस्त 2020 में 10 ग्राम Gold की कीमत (10 Gram Gold Price Today) 56 हजार रुपये के पार पहुंच गई थी. लेकिन मौजूदा समय की बात की जाए तो सोने की कीमत (Gold rate Today) फिलहाल 47-48 हजार रुपये के बीच है. इंडियन बुलियान एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को बाजार खुलने के समय 48,553 थी और बंद होने के समय भी इसमें न कोई तेजी आई और नहीं कमी. यानी बाजार बंद होने के समय भी रेट 48,553 ही रहा.

यह भी पढ़ें   दुनिया में सबसे पहले कोविड वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति की हुई मौत

मालूम हो कि IBJA यानी इंडियन बुलियान एंड ज्वेलर्स एसोसिएश द्वारा जारी किए गए रेट देश भर में माने जाते हैं. हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया जाता है. सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं.

दिल्ली में क्या है सोने की कीमत (Gold Price In Delhi)
वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 119 रुपए बढ़कर 47,995 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया. पिछले सत्र में भाव 47,876 रुपए प्रति दस ग्राम था. चांदी 258 रुपए की हानि के साथ 70,998 रुपये प्रति किलो के भाव रही. पिछले दिन चांदी 71,256 रुपये प्रति किलो पर बंद इुई थी.

यह भी पढ़ें   Gold Price Review: सोना 55000 तक पहुंचने से पहले आज ही कर लें खरीदारी, अभी भी 7600 रुपये है सस्ता

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘वैश्विक बाजारों में सोने में आई तेजी के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 119 रुपये की तेजी आई.’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,877 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 27.68 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा.

सबसे सस्ता सोना कहां (Kahan Mil Raha Sabse Sasta Sona)
उधर, Goodreturns वेबसाइट के अनुसार, मुंबई, पुणे (Pune Gold Price), नासिक, नागपुर और पटना (Patna Gold Price) में सोना अभी सबसे सस्ता मिल रहा है. यहां 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 47,000 रुपये है.

Uncategorized

WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut

Published

on

Technology Desk : अगर आप WhatsApp की लंबी चैट में किसी पुराने मैसेज को खोजते-खोजते परेशान हो जाते हैं, तो जल्द आपकी यह परेशानी खत्म हो सकती है। WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए एक ऐसे नए Search Shortcut की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से पुराने मैसेज खोजना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा।

इस फीचर की खासियत यह है कि किसी मैसेज को सर्च करने के लिए बार-बार Chat Info में जाने की जरूरत नहीं होगी। चैट के अंदर ही सर्च का विकल्प मिल सकेगा।

चैट में ऊपर स्क्रॉल करते ही दिखेगा Search
WhatsApp के इस नए फीचर की जानकारी ऐप के नए अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, iOS के लिए WhatsApp Messenger के वर्जन 26.36.74 में यह नया Search Shortcut कुछ चुनिंदा यूजर्स को दिखाई दिया है।

नए फीचर में जैसे ही यूजर किसी चैट में पुराने मैसेज देखने के लिए ऊपर की ओर स्क्रॉल करेगा, नेविगेशन बार के ठीक नीचे एक नया Search Control नजर आएगा।

इस पर टैप करते ही सर्च मोड खुल जाएगा। इसके बाद यूजर किसी कीवर्ड को टाइप करके चैट में मौजूद पुराने या किसी खास मैसेज को सीधे खोज सकेगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर से छूटी ट्रेन रायपुर में भी नहीं रुकी! सीधे पहुंची दुर्ग, जाने क्या है मामला?

Channels में भी काम आएगा नया फीचर
WhatsApp का यह शॉर्टकट सिर्फ चैट तक सीमित नहीं रहने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, इसे WhatsApp Channels में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

किसी लंबे चैनल में पुराने अपडेट को ढूंढना फिलहाल काफी मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इसके लिए यूजर्स को काफी पीछे तक स्क्रॉल करना पड़ता है। नए शॉर्टकट की मदद से पुराने अपडेट्स को सर्च करना आसान हो सकता है और इसके लिए चैनल की जानकारी वाले पेज पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पहले नीचे टेस्ट हो रहा था Search बटन
दिलचस्प बात यह है कि WhatsApp पहले इस फीचर को एक अलग तरीके से टेस्ट कर रहा था। WABetaInfo ने अगस्त में बताया था कि कंपनी चैट के निचले हिस्से में Search बटन की टेस्टिंग कर रही है।

अब नए टेस्ट वर्जन में इस शॉर्टकट की जगह बदल दी गई है। इसे चैट के ऊपर की तरफ रखा गया है और यह खास तौर पर तब दिखाई देगा, जब यूजर पुराने मैसेज देखने के लिए ऊपर स्क्रॉल करेगा।

जैसे ही यूजर वापस चैट के सबसे नए मैसेज तक पहुंचेगा, Search Shortcut के गायब होने की बात सामने आई है।

पुराने मैसेज खोजने में कम होंगे स्टेप्स
फिलहाल किसी WhatsApp चैट में खास मैसेज खोजने के लिए पहले Chat Info खोलना पड़ता है और फिर Search विकल्प पर जाना होता है। नए शॉर्टकट के बाद यह काम सीधे चैट स्क्रीन से किया जा सकेगा।

यानी लंबी पर्सनल चैट, ग्रुप या चैनल में किसी पुराने मैसेज को ढूंढने के लिए कम स्टेप्स और कम झंझट होगा।

Continue Reading

Uncategorized

RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…

Published

on

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर “सांस्कृतिक प्रदूषण” से निपटने के तरीकों पर सुझाव देने के लिए एक अनौपचारिक समूह बनाया है। यह कदम सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा OTT (ओवर-द-टॉप) कंटेंट को “नैतिक पतन” का कारण बताए जाने के लगभग दो साल बाद उठाया गया है। इस पैनल में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े कई सदस्य शामिल हैं, जिनमें पूर्व वाइस-चांसलर और प्रचारक भी हैं।

RSS के एक सूत्र ने बताया कि कुछ महीने पहले बनाए गए इस पैनल की पहली बैठक पिछले महीने हुई थी। “यह एक अनौपचारिक समूह है और एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा जिसे अंततः केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और केंद्र सरकार के अन्य संबंधित पक्षों को सौंपा जाएगा, ताकि OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही अश्लीलता से निपटा जा सके।”

यह भी पढ़ें   Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, चांदी के बढ़े भाव

उन्होंने कहा, “हमें इस सांस्कृतिक प्रदूषण से निपटने के लिए सेंसर बोर्ड जैसी किसी चीज़ की ज़रूरत है, जो हमारे परिवारों और खासकर युवा पीढ़ी को प्रभावित कर रहा है।”

एक अन्य सूत्र ने कहा: “समूह के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन प्रस्ताव तैयार करने से पहले हमें कानून के क्षेत्र के लोगों के साथ भी व्यापक विचार-विमर्श करने की ज़रूरत है।”

भागवत ने 12 अक्टूबर, 2024 को नागपुर में अपने सालाना विजयादशमी भाषण में OTT कंटेंट पर निशाना साधा था। RSS प्रमुख ने तब कहा था, “OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली चीज़ें इतनी घिनौनी होती हैं कि उनके बारे में बात करना भी अशोभनीय होगा… इसे कानून के ज़रिए रेगुलेट करने की ज़रूरत है क्योंकि यह नैतिक पतन के बड़े कारणों में से एक है।” उन्होंने समाज में कथित “विकृति” के लिए OTT प्लेटफॉर्म को जिम्मेदार ठहराया था।

Continue Reading

Uncategorized

EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

Published

on

Modi Government Big Decision on EPF: कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ (EPF) को पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने PF के लिए बेसिक सेलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर ₹25 हजार कर दी है। अब कंपनियों को 25 हजार रुपए तक की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को PF के दायरे में शामिल करना ही होगा। मोदी कैबिनेट की बैठक में पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इससे 51 लाख कर्मचारियों को PF बचत और पेंशन का सीधा फायदा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि पहले 15 हजार रुपए से ज्यादा बेसिक सेलरी वाले कर्मचारियों का PF कटना या न कटना उनकी मर्जी पर डिपेंड करता था। नए आदेश से 25 हजार रुपए की लिमिट होने के बाद PF कटने से कर्मचारी की सेविंग बढ़ेगी और रिटायरमेंट पर बड़ा फंड मिलेगा। इस पर भारत सरकार का अनुमानित खर्च हर साल लगभग 11,339 करोड़ रुपये होगा।

यह भी पढ़ें   Gold Price Update: भईया दौड़कर खरीदें सोना, अभी कीमत बहुत कम, जानें 10 ग्राम का रेट

यहां एक बात यह भी समझना जरूरी है कि EPF में अनिवार्य योगदान की वेतन सीमा ₹15,000 ही रहेगी। यानी कंपनी और कर्मचारी का अनिवार्य EPF योगदान ₹15,000 तक की सैलरी के हिसाब से ही तय होगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी और DA मिलाकर ₹20,000 है, तो उसे EPF में शामिल करना अनिवार्य होगा, लेकिन अनिवार्य योगदान ₹15,000 की सीमा तक ही होगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending