Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था, वेंटिलेटर पर अस्पताल……१ 180 में 110 वेंटिलेटर है खराब, गरीब मरीजों की जान पर आफत

Published

on

छत्तीसगढ़ में दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था, वेंटिलेटर पर अस्पताल

180 में 110 वेंटिलेटर है खराब, गरीब मरीजों की जान पर आफत

सरकारी डॉक्टर मरीज को निजी अस्पताल कर रहे रेफर ताकि मोटा मुनाफा कमाए

रायपुर : छत्तीसगढ़ में दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में 180 में से 110 वेंटीलेटर खराब हो चुके हैं। यही स्थिति रायपुर समेत 10 शासकीय मेडिकल कॉलेज की भी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्था का दावा कर रहे हैं। और मरीज मौत के मुंह में समाते जा रहे हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल में पिछले 6 महीने से 110 वेंटिलेटर खराब होकर बंद पड़े हैं। इसके चलते जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे गरीब गंभीर रोगियों को इलाज नहीं मिल पा रहा।रोगियों को या तो निजी अस्पताल जाना पड़ रहा या समय पर इलाज न मिलने की वजह से दम तोड़ रहे हैं। आंबेडकर अस्पताल में 180 वेंटिलेटर है, इसमें से मात्र 70 वेंटिलेटर ही चालू हालत में है। अस्पताल में प्रदेश भर से 2000 से अधिक मरीज आते हैं। वहीं 200 से अधिक गंभीर रोगी पहुंचते हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हाल ही में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे उन्होंने व्यवस्था बेहतर करने की बात कही थी लेकिन फिर भी यहां स्थिति जस की तस है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक आज 229.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

90% डॉक्टर के खुद के अस्पताल या निजी में करते हैं प्रैक्टिस
बता दें डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल में 90% से अधिक डॉक्टरों का निजी अस्पताल है या निजी अस्पताल प्रेक्टिस करते हैं। लंबे समय से शिकायत है कि यहां पर सुविधाओं को रोककर मोटा मुनाफा कमाने के लिए मरीजों को निजी अस्पताल भेज दिया जाता है।

दो डॉक्टरों के बीच विवाद का मामला खूब गरमाया
अंबेडकर अस्पताल में जिस आपात चिकित्सा विभाग में गंभीर मरीजों का इलाज होता है। वहां दो वरिष्ठ डॉक्टरों के बीच जमकर झुमाझटकी हुई। मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर देव प्रिया लकड़ा और अंबेडकर अस्पताल में पदस्थ आपात चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय जायसवाल के बीच लड़ाई हुई। मामले का वीडियो वायरल हुआ जिसमें प्रोफेसर लकड़ा विनय जायसवाल को धक्का देते और अभद्रता करते दिखाई। चिकित्सा शिक्षा संघ ने इसकी शिकायत शासन स्तर पर की। लेकिन विडंबना है कि अस्पताल में भारी व्यवस्था को लेकर कोई भी डॉक्टर आवाज नहीं उठाता दिखता है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh के 21 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं, पॉजिटिविटी दर 0.08%

वर्जन अधीक्षक
अंबेडकर अस्पताल में 180 वेंटीलेटर हैं उसमें 110 वेंटीलेटर खराब हैं। इसमें से 60 वेंटीलेटर पीएम केयर फंड के तहत डोनेट किए गए थे वह सुधार की हालत में ही नहीं है। उसकी गुणवत्ता बेहद खराब। बाकी वेंटीलेटरों को जल्द सुधारा जाएगा।
डॉक्टर एस बी एस नेताम, अधीक्षक, अंबेडकर अस्पताल

मामला मेरे संज्ञान में आया है। वेंटीलेटरों की स्थिति दुरुस्त की जाएगी। और भी जो अस्पताल में अव्यवस्थाएं नजर आती है उसे भी सुधारा जाएगा।
श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: पथरिया ब्लॉक युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं ने लगाईं दौड़, फिट रहने का दिया सन्देश

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   राजधानी में मैगी पॉइंट के मालिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   भुइयां के विरोध में पटवारियों का आंदोलन खत्म

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending