Connect with us

देश

6 जनवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi

मेष-मन प्रफुल्लित रहेगा। आय में आशातीत वृद्ध‍ि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान के पक्ष से कुछ अच्‍छे खुशहाल समाचार की प्राप्ति होगी। एक सुखद दिन है। यात्रा में लाभ हो सकता है। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-आपके लिए व्‍यवसायिक लाभ का समय है। व्‍यवसायिक खुशियां आ रही हैं। कुछ नए व्‍यापार की शुरुआत हो सकती है। पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। राजनैतिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। अद्भुत समय है। वाणिज्‍य, व्‍यापार और नौकरी-चाकरी के लिए। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम का साथ होगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-भाग्‍यवर्धक दिन है। अचानक भाग्‍यवश कुछ अच्‍छा हो जाएगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। सम्‍मान में वृद्ध‍ि का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है। प्रेम मध्‍यम है लेकिन व्‍यापारिक और अन्‍य सभी दृष्टिकोणों से अच्‍छा समय है। प्रेम भी खराब स्थिति में नहीं रहेगा क्‍योंकि भाग्‍य साथ दे रहा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

कर्क-कुछ आंतरिक ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य बुझा-बुझा सा जरूर रहेगा लेकिन मानसिक रूप से कुछ प्राप्ति का समय है। रिसर्च स्‍कॉलर्स के लिए बहुत बढ़िया समय है। जो विद्यार्थी कुछ रहस्‍यों की खोज में काम कर रहे हैं उनके लिए बहुत बढ़िया है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम, व्‍यापार, संतान का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

सिंह-शादी तय हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। रोजी-रोजगार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी-चाकरी में कुछ खुशखबरी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। पीली वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते 2 आरोपी गिरफतार, 2 किलोग्राम गांजा जब्त

कन्‍या-शत्रु भी मित्र बनेंगे। उनकी ओर से कुछ मित्रवत पहल होगी। प्रेम परवान चढ़ेगा। रहस्‍यों का ज्ञान होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बहुत बढ़िया समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और व्‍यापार अद्भुत है। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-विद्यार्थियों के लिए अति उत्‍तम और प्रेम के लिए उत्‍तम समय है। संतान पक्ष से कुछ अच्‍छे, खुशहाल समाचार की प्राप्ति होगी। मन में उमंगें, तरंगे खिलती रहेंगी। मानसिक स्थिति सुखद दिखाई दे रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन मानसिक स्थिति उसको कवर कर लेगी। प्रेम अद्भुत है। व्‍यापार की स्थिति भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। मां के स्‍वास्‍थ्य में सुधार होगा। घर में कुछ शुभ आयोजन हो सकता है। खुशहाल अवसर दिखाई पड़ रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-व्‍यापार के नए अवसर मिलेंगे। भाइयों, मित्रों और अपनों से एक अच्‍छे सम्‍बन्‍ध की शुरुआत हो सकती है। यदि आप कुछ शुरुआत करना चाहते हैं तो कर दीजिए। शुरुआत स्‍वत: भी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य बढ़िया है आपका। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली जरूर है। थोड़ा चिंतित हैं आप लेकिन ये भी संभव है कि शादी तय हो गई हो और उसकी तैयारी को लेकर चिंतित हों आप। इस चिंता में भी शुभता दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से चार चांद लग रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढ़ें   वन रैंक वन पेंशन: रक्षा मंत्रालय को SC की दो टूक, नोटिफिकेशन लेना होगा वापस

मकर-शब्‍द साधक बन गए हैं। वाणी से हर काम बना ले रहे आप। निवेश होगा। लाभ होगा। धन और कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। आभूषणों की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्‍यम है लेकिन बाकी चीजों में चार चांद लगा हुआ है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा रहेगा। ये शुभ ऊर्जा है। इसमें सकारात्‍मक काम करेंगे। अक्रामकता नहीं होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। तरक्‍की करते दिख रहे हैं हर क्षेत्र में। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं आप। अद्भुत समय है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

मीन-शुभ कार्यों में खर्च होगा। खर्च की वजह से मन थोड़ा तनावग्रस्‍त हो सकता है। प्रेम बढ़ेगा लेकिन तड़पेंगे मुलाकात के लिए। थोड़ी दूरी होगी। बडे शायराना मूड में रहेंगे आप। इस चीज को एन्‍ज्‍वॉय भी करेंगे। संतान की तरफ से अच्‍छी खुशखबरी मिलेगी लेकिन शेयर करने का समय नहीं मिलेगा। मानसिक खुशियां रहेंगी लेकिन थोड़ी दूरी भी अनुभव करेंगे आप। व्‍यापार भी ठीक है। कुल मिलाकर अच्‍छा समय है। मन परेशान रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   अचानक ही आसमान से होने लगी चूहों की बारिश, वीडियो देख सहम गए लोग…देखें वीडियो

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   21 सितंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिल्ली में नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   वन रैंक वन पेंशन: रक्षा मंत्रालय को SC की दो टूक, नोटिफिकेशन लेना होगा वापस

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending