Connect with us

छत्तीसगढ़

दुकान खाली कराने को लेकर चले लात-घूंसे, थाने में लगी लोगों की भीड़… जानिए पूरा मामला

Published

on

बिलासपुर। शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर कब्जे और दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में अभय बरुआ के घायल होने की जानकारी मिली है।। यहां मिली जानकारी के अनुसार दुकान का कब्जा खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में पहले जमकर वाद विवाद और बहस बाजी हुई जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें अभय बरुआ को सर में चोट लगने की जानकारी मिली है। पुलिस ने अभय बरुआ को मुलायजा के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

बस स्टैंड रोड स्थित रोड की इस दुकान में इस्माइल खान का कब्जा है ।इस्माइल खान के मुताबिक उसने यह दुकान खरीद ली है। जबकि अभय बरुआ भी इस दुकान को खरीदने का दावा कर रहा है।‌ और इसी आधार पर अभय बरुवा आज दुकान खाली कराने पहुंच गया।इस पर वहां मौजूद इस्माइल के लड़के सोहराब ने यह कहते हुए दुकान खाली करने से मना कर दिया कि वह दुकान उनके द्वारा पहले ही खरीदी जा चुकी है। लेकिन अभय बरुआ ने उसकी बात नहीं सुनी और दुकान पर अपना हक जताते हुए उस पर कब्जा करने की कोशिश की जिससे बात भड़की। और देखते ही देखते वाद विवाद में मारपीट का रूप ले लिया। और मारपीट व धक्का मुक्की में अभय को सिर पर चोट लगी है। उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि अभय और उसके साथियों ने दुकान का सामान फेंक कर, ऑफिस में तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें   रेलवे स्टेशन ब्लास्ट केस, स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे CRPF 211 बटालियन के जवान, डेटोनेटर गिरने से हुआ धमाका

पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच कर रही है। जबकि मारपीट में घायल हुए अभय बरुआ को जांच के लिए सिम्स भेजा गया है।यहां आपको बताना लाजिमी होगा कि अभय बरुआ दिग्गज कांग्रेस नेता के करीबी होने की वजह से मौके का फायदा उठा रहे है। जिसकी वजह से शहर का माहौल भी खराब हो रहा है,इसके पहले भी अभय बरुआ पर मारपीट करने और मकान खाली कराने के अलावा जमीन पर बेजाकब्जा करने का मामला और शिकायत है,भूमाफिया बनकर जमीनो पर बेजाकब्जा करना पेशा बन गया है|

फ़िलहाल इस तरह की गुंडागर्दी अगर होती रही तो यकीन मानिए की आमजनता का रहना मुश्किल हो जाएगा और लोग चैन की नींद नही सो सकेंगे। दबी ज़ुबान में शहर के बड़े कांग्रेसी नेता और एक तहसीलदार का नाम आ रहा है जिसमे इस भूमाफिया को सरंक्षण देने में इनकी अहम भूमिका रहती है,इनके सरंक्षण देने के कारण भूमाफियाओ के हौसले बुलंद हो गये थे की आज एक दुकान ख़ाली करवाने गए थे और दुकान के अंदर घुसकर दबंगई कर रहे थे। गुस्साई भीड़ ने घेरकर अभय बरुआ और उसके साथियों की जमकर पिटाई,चूंकि मामला काफी काफी चर्चित और रसूखदार भूमाफिया का है इसी वजह से लोग इसमें ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रेलवे स्टेशन ब्लास्ट केस, स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे CRPF 211 बटालियन के जवान, डेटोनेटर गिरने से हुआ धमाका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   चाकू मारकर भागने वाले फरार आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रेलवे स्टेशन ब्लास्ट केस, स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे CRPF 211 बटालियन के जवान, डेटोनेटर गिरने से हुआ धमाका
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending