छत्तीसगढ़
सिरगिटटी पुलिस द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही
थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक- 106/2024, धारा – 452,323,324,307,147,148 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट
’’ सिरगिटटी पुलिस द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही।
’’ हत्या के नियत से किया गया था घटना को अंजाम।
’’ पुरानी रंजिश बना मारपीट का कारण।
’’ क्षेत्र मे वर्चस्व हेतु आये दिन विवाद होते रहते है।
’’ आरोपियो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त धारदार तलवार व डण्डा किया गया जप्त।
’’ आरोपियों को लिया गया हिरासत में।
’’ आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपीगण –
- रजिया खुरसौल पिता मनोज खुरसौल उम्र 33 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- रूपा धु्रव पिता चंद्रसेन धुव्र उम्र 22 वर्ष निवासी नजरलालपारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- वैष्णवी यादव पिता गजानंद यादव उम्र 21 वर्ष निवासी नजरलालपारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थीया साकीर हुसैन उर्फ हाजी पिता याकूब मिया उम्र 43 वर्ष निवासी आयुष पैलेस के सामने सिरगिट्टी बिलासपुर का दिनांक 28.01.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 28.01.2024 के रात्रि करीब 10.00 बजे प्रार्थीया और श्रेया श्रीवास खाना मे खाना था रहे थे उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर रजिया, वैष्णवी यादव, रूपा धु्रव व अन्य के द्वारा घर का दरवाजा खोलकर घर अंदर घुसकर गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये एक राय होकर राॅड, डण्डा और धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोट पहुॅचाये है जिस पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान आहत् प्रार्थीया और श्रेया श्रीवास का कथन लेखबध्द कर प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी कर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर प्रार्थीया व श्रेया श्रीवास के साथ हत्या के नियत से मारपीट कर गम्भीर चोट पहुॅचाना स्वीकार किये। प्रकरण के आरोपियों से घटना के समय प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसानों को अवगत कराकर आज दिनांक 31.01.2024 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन देवांगन, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत, केशव मार्को एवं विरेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized4 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized5 days ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized3 days ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized3 days ago
‘युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे…’, मोहन भागवत ने चेताया
-
Uncategorized17 hours ago
बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान : 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी महासचिव बनाई गईं
-
Uncategorized5 days ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized2 days ago
BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’
