Connect with us

छत्तीसगढ़

गौरेला पेंड्रा मरवाही : फर्जी मस्टर रोल बनाकर हाजिरी की शिकायत पर ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्त करने पत्र जारी

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

मनरेगा तहत ग्राम पंचायत घघरा में कार्यरत ग्राम रोजगार सहायक जय सिंह आर्मो द्वारा फर्जी मस्टर रोल बनाकर हाजिरी की शिकायत उनकी सेवा समाप्ति के लिए परियोजना निदेशक जिला पंचायत डीआरडीए ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा को पत्र जारी किया है।
सेवा समाप्ति के लिए जारी पत्र में कहा गया है कि जियालाल आर्माे एवं मजदूरगण, ग्रामवासीगण, उप सरपंच तथा पंचगण, ग्राम पंचायत घघरा द्वारा शिकायत किया गया है कि ग्राम रोजगार सहायक एवं मेटो के द्वारा पंचायत में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण एवं हितग्राही मूलक सभी कार्यों में अपने परिवारो के नाम पर फर्जी मस्टर रोल बनाकर लाखों रूपये का फर्जी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   चौकसे कॉलेज में मनाया गया उत्प्रेरक कार्यक्रम, विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने का भरा गया जोश


प्राप्त शिकायत की जांच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेण्ड्रा से कराया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार जय सिंह आर्माे ग्राम रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा योजनांतर्गत भूमि समतलीकरण कार्य, डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण एवं पुलिया निर्माण कार्यों के मस्टररोल श्रमिकों के अलावा अपने पिता, माता, पत्नि एवं भाई के नाम से (चार मजदूर के) 263 दिवस का हाजिरी कुल राशि 49 हजार 831 रूपये की फर्जी हाजिरी होना सही पाया गया।


इस संबंध में आर्माे को अंतिम कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण चाहा गया था। आर्माे द्वारा अपने जवाब में फर्जी हाजिरी के संबंध में संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। जवाब समाधान कारक नहीं होने के कारण जय सिंह आर्माे ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत घघरा का सेवा तत्काल समाप्त कर अवगत कराने परियोजना निदेशक जिला पंचायत डीआरडीए ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा को पत्र जारी किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 50 से भी कम नए मरीज, 79 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिव का बड़ा बयान, बोले- भूपेश ही रहेंगे मुख्यमंत्री....
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक आज 229.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending