Connect with us

छत्तीसगढ़

लूट का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार, थाना पंडरी जिला रायपुर की कार्यवाही

Published

on

गमछा से मुंह ढकने और हेलमेट लगाने के बाद भी नही बचे, हुलिया से हुई पहचान

अपराध क्रमांक, धारा- 394,34 भा.द.वि. ,नाम आरोपी
01अनिल डोंगरे पिता सुरेष डोंगरे उम्र 30 वर्ष निवासी- न्यू लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 8 बालाजी मार्बल के पीछे थाना सुपेला जिला दुर्ग
02 प्रवीण कुमार वैद्य पिता सिध्दार्थ वैद्य उम्र 31 वर्ष निवासी- बालाघाट (मध्यप्रदेश), हाल मुकाम न्यू लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 8 टाटा मोटर्स के पीछे थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चोवाराम साहू पिता दयाराम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी- स्वर्ण जयंती चौक लालपुर थाना राजेन्द्र नगर रायपुर ने दिनांक 6.2.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि मंगलम कम्यूनिकेशन प्रा.लि. शाॅप नंबर 115 प्रथम तल, एज काम्पलेक्स, मोवा मे मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

यह भी पढ़ें   कोरबा : हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा अधेड़

सुबह लगभग 10ः35 बजे से 10ः45 बजे के मध्य कार्यालय मे अकेला था तभी दो अज्ञात व्यक्ति नकाबपोष जो अपने चेहरे को ढके हुए एवं हेलमेट पहने हुए थे,

अचानक कार्यालय मे घुस गए और एक ने प्रार्थी को पकड लिया और काउंटर खोलने लगे प्रार्थी बचकर बाजू की दुकान चला गया और शोर मचाया तब उपरोक्त दोनो नकाबपोष व्यक्ति वहां से भाग गए, एक व्यक्ति का हुलिया अनिल डोंगरे जैसा था जो कंपनी मे पूर्व कर्मचारी रहा चुका था।

घटना की जानकारी कंपनी के डायरेक्टर दादू अग्रवाल को मोबाईल पर दिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरी रायपुर में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल नाकेबंदी कर चंद घन्टों मे ही आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु भेजा जा रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सिकंदराबाद–रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन की सुविधा 1 नवम्बर तक विस्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   द‍िहाड़ी मजदूर बना 100 करोड़ का मालिक! खाते में थे ₹17, अचानक आ गए 100 करोड़ रुपये फिर....
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   टीकाकरण में आएगी तेजी, कोविशील्ड की 2 लाख डोज पहुंची छत्तीसगढ़
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending