छत्तीसगढ़
नेशनल कौंसिल फॉर सोशल वर्क एजुकेशन कैम्पेन के तहत छत्तीसगढ़ राज्य कमिटी द्वारा नेशनल कौंसिल फॉर सोशल वर्क एजुकेशन
बिलासपुर: नेशनल कौंसिल फॉर सोशल वर्क एजुकेशन कैम्पेन के तहत छत्तीसगढ़ राज्य कमिटी द्वारा नेशनल कौंसिल फॉर सोशल वर्क एजुकेशन : हितधारकों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एन.सी.एस.डब्ल्यू.ए. छत्तीसगढ़ राज्य की समन्वयक एवं गुरुघासीदास विश्वविद्यालय की प्रोफ़ेसर प्रतिभा जे मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई.
कार्यक्रम के अतिथि प्रोफ़ेसर हर्ष वर्धन तिवारी पूर्व माननीय कुलपति भोपाल विश्वविद्यालय, मध्यप्रदेश ने स्वामि विवेकानन्द जी के द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन एवं समाज कार्य से मिशन के संबन्ध कि चर्चा कि एवं किस प्रकार वर्तमान कोविड -19 के विश्वव्यापी महामारी मे अपने समाज कार्य के प्रोफ़ेशनल् कर्यकर्ताओ की भूमिका की सराहना की.
नेशनल कौंसिल फॉर सोशल वर्क एजुकेशन के महत्व पर प्रो. आर. पी. द्धिवेदी, अध्यक्ष NAPSWI, नई दिल्ली ने प्रकाश डालते हुए कहा की समाज कार्य के माध्यम से समाज कि सेवा वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरिके से संभव है. उन्होने कहा कि आज लगभग 600 संस्थानो मे समाज कार्य कि शिक्षा दी जा रही है आज प्रत्येक छेत्र यथा परिवार न्यायालय, बाल कल्याण, करखानो मे प्रोफ़ेशनल् सोशल वर्कर्स की आवश्यकता है एवं कोई भी कार्य प्रशिक्षित कार्यकर्ता के बगैर अपने लक्ष्यो को प्राप्त नही कर सकता.
हितधारकों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व विषय पर चर्चा करते हुए टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज की सह प्राध्यापिका डॉ. शूली कुमार ने बताया कीटाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज की स्थापना क मूल उद्देश्य ही गरीबी से लडना एवं समाज मे समानता लाना था, क्षेत्र क्रिया कार्यक्रम से हि child line अस्तित्व मे आयी.समाज कार्य की परिषद बनने से शिक्षा कि गुणवत्ता मे सुधार होगा.
इस अवसर पर टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज के डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो। पी. के. शाजहान प्रेजेन्तशन के माध्यम से परिषद कि आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला एवं विश्व के विभिन्न देशो मे स्थापित परिषद यथा काउन्शिल् ओन् सोशल वर्क एजुकेशन यू एस ए, सोशल वर्क एन्ग्लन्द् के महत्व पर प्रकाश देते हुये भारत मे परिषद कि आवश्यकता पर बल दिया.
नेशनल कौंसिल फॉर सोशल वर्क एजुकेशन के समन्वयक एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. संजय भट्ट ने अपने अध्यक्षीय भाषन मे बताया कि आज 1,10000 छात्र स्नातक एवं स्नातकोत्तर मे अध्ययनरत है एवं 524 शोधार्थि पी एच डी मे अध्ययनरत है अतः शिक्षा के मानकीकरन हेतु परिषद कि आवश्यकता पर बल दिया.प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने कार्यक्रम के ओपन सेशन का आयोजन किया जिसमे देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की एवं विद्वजनों से अपने जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया.
कार्यक्रम के अंत में नमिता गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर एवं को -फाउंडर आन फाउंडेशन ने सभी विद्वानों का इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया.इस वेबिनार में देश के विभिन्न राज्यों यथा छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश,उत्तराखंड के ५०० से अधिक समाजकार्य के शोधार्थी ,छात्र- छात्राएं ने अपनी भागीदारी की.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized14 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
