Connect with us

छत्तीसगढ़

दिव्यंगो को निःशुल्क प्रदाय किया जायेगा पेट्रोल चलित टू व्हीलर

Published

on

बिलासपुर| दिव्यांगों के जीवन स्तर में वृद्धि तथा आर्थिक स्तर में समृद्धि लाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा उच्च शिक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण, स्वरोजगार तथा रोजगार आदि में संलग्न दिव्यांगों को निःशुल्क पेट्रोल चलित टू व्हीलर, स्कूर, स्कूटी (दो अतिरिक्त पहियों के साथ) प्रदान किया जायेगा। रोजगार, स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण या अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों के लिये उम्र 18 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा रोजगार या स्वरोजगार कर रहे दिव्यांगों के लिए आयु वर्ग 40 वर्ष से 60 वर्ष निर्धारित किया गया है। अभ्यार्थी को इसके लिये वाहन चलाने हेतु परिवहन विभाग के अद्यतन दिशा-निर्देश अनुसार ड्राइविंग लाईसेंस की स्वप्रमाणित प्रति प्रस्तुत करना होगा, साथ ही 60 प्रतिशत या उससे अधिक का प्रमाणित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यू, डीआईडी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। स्कूटी प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों एवं आश्रितों का मासिक आय 20000 रू. मासिक से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना से लाभ प्राप्त करने वाले दिव्यांगों को 15 वर्ष तक पुनः लाभ नहीं दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें   रायपुर समेत 6 जिलों के कलेक्टर को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

साथ ही ऐेसे दिव्यांग जिसके पास पूर्व परंपरागत ट्राई सायकल अथवा बैटरी चलित मोटराइज्ट ट्राई सायकल उपलब्ध हो एवं यदि वह इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक है तो संबंधित विभागीय जिला कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर उक्त पेट्रोल चलित टू व्हीलर स्कूर, स्कूटर (दो अतिरिक्त पहियों के साथ) का लाभ प्राप्त कर सकते हैं परन्तु एक साथ दोनों योजनाओं का लाभ नहीं ले सकते। कम से कम 3 वर्ष का समयान्तराल आवश्यक होगा। दिव्यांगजन पात्रता के आवश्यक शर्तों की प्रतिपूर्ति नहीं कर पाते है तो उन्हें आपात्र की श्रेणी में माना जायेगा।


उक्त योजना के लाभ प्राप्त करने वाले दिव्यांगों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन जिला स्तर पर गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। उक्त समिति में संयुक्त संचालक समाज कल्याण बिलासपुर अध्यक्ष, जिला परिवहन अधिकारी द्वारा नामित प्रतिनिधि-सदस्य, अस्थि बाधित के क्षेत्र में विषय विशेषज्ञ-अशासकीय सदस्य एवं परिवीक्षा अधिकारी अथवा समाज शिक्षा संगठक-सदस्य सचिव होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धमतरी: करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 थाना प्रभारी, 11 SI और एक ASI का हुआ तबादला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: विधायक शिवरतन ने लैंड करप्शन मामले पर किया ध्यानाकर्षण..
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending