Connect with us

छत्तीसगढ़

चिरमिरी में होगी पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना, खड़गवां में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सीएम भूपेश ने किया ऐलान

Published

on

रायपुरः मूसलाधार बारिश के बाद भी भेंट-मुलाकात में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। भेंट-मुलाकात में आस-पास के ग्रामवासी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने पहुंचे थे। इस दौरान मूसलाधार बारिश होने लगी मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा कि कार्यक्रम बंद करें या जारी रखे। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भेंट-मुलाकात जारी रखने की सहमति दी। मुख्यमंत्री ने भी बारिश में ग्रामीणों का उत्साह कम होने नहीं दिया। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटकोना के ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज मनेंद्रगढ़ विधानसभा के ग्राम कटकोना पहुंचे थे। भेंट-मुलाकात के पहले मुख्यमंत्री ने यहां ‘कटकोना मल्टीयूटिलिटी सेंटर‘ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बुधरा नदी पर लगभग 6 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से बनने वाले एनीकट निर्माण का भूमिपूजन किया। इस एनीकट के निर्माण से 33 गांव के 30 हज़ार से ज्यादा लोगों को सिंचाई, पेयजल और निस्तारी के लिए पानी की उपलब्धता होगी। यह मल्टीविलेज वाटर सप्लाई योजना के अंतर्गत बरदर जल प्रदाय समूह का हिस्सा है। उन्होंने चिरमिरी में लोगों की मांग एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पॉलीटेक्निक कॉलेज और खड़गवां में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें   तीन साल में छत्तीसगढ़ के 570 किसानों ने की आत्महत्या

मुख्यमंत्री बघेल ने मल्टीयूटिलिटी सेंटर कटकोना में 14 महिला स्व-सहायता समूहों के 140 सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे आय जनित गतिविधियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए मल्टीयूटिलिटी सेंटर के प्रबंधक पंजी में टिप्पणी लिखी कि महिला सशक्तिकरण के तहत स्वावलंबन की ओर महिलाओं का यह एक मजबूत कदम बढ़ाया है। गौरतलब है कि समूह की महिलाएं आलू चिप्स, बेकरी, दोना पत्तल, मसाला, चप्पल, एलईडी बल्ब का निर्माण कर रही है। इसी प्रकार दाल प्रसंस्करण, मिनी राईस मिल, लेयर पोल्ट्री फार्म, मुर्गी पालन, बकरी पालन, वर्मी खाद निर्माण, सामुदायिक बाड़ी जैसे अलग-अलग कार्य को सम्पादित कर रही हैं।

समूह की महिलाओं ने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि आलू चिप्स निर्माण की इस यूनिट में प्रतिदिन लगभग 8 हजार आलू चिप्स पैकेट बनाए जा सकते हैं। जिन्हें सी-मार्ट के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर बेकरी उत्पादन समूह द्वारा मुख्यमंत्री के लिए बनाया गया केक भी काटा। मुख्यमंत्री ने यहां एलईडी बल्ब इकाई के समूह से बातचीत भी की। समूह से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने बताया कि महज 10 दिनों में प्रशिक्षण लेकर उन्होंने एलईडी बल्ब असेंबल करना सीख गई है। मुख्यमंत्री को अपने हाथों से असेंबल की हुई बल्ब जलाकर दिखाया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 जवान घायल

मुख्यमंत्री बघेल ने कटकोना स्थित हाई स्कूल मैदान में बच्चों के आग्रह पर पारंपरिक खेल भौरा का भी लुत्फ उठाया। मुख्यमंत्री के समक्ष आठवीं में अध्ययनरत पंडो जनजाति के छात्र संजय कुमार ने तीरंदाज़ी में अचूक निशाना लगाया। संजय गांव निवारी बहरा का निवासी है, जो खेलगढ़िया योजना में प्रशिक्षण ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संजय के हुनर की प्रशंसा करते हुए हौसला अफजायी की।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान कटकोना मुख्य मार्ग से पहाड़पारा तथा पहाड़पारा से करी छापर तक पक्की सड़क का निर्माण, कटकोना धान उपार्जन केंद्र में नये खाद गोदाम का निर्माण, खड़गवॉ में नये स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना, छोटे कलुआ में बिजली सब स्टेशन की स्थापना, ग्राम पंचायत कौड़ीमार से पैनारी मार्ग पर पुल का निर्माण, ग्राम पंचायत फुनगा से बेलबहरा मार्ग में पुल का निर्माण और चिरमिरी में नवीन इनडोर स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बदलता दन्तेवाड़ाः स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाएं हुई बेहतर, लोगो के सेहत में हुआ सुधार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का प्रदेशव्यापी शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 जवान घायल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending