Connect with us

देश

राष्ट्रपति ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया

Published

on

फरीदाबाद/नई दिल्ली, 02 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को हरियाणा के फरीदाबाद में 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला- 2024 का उद्घाटन किया। आम जनता के लिए यह मेला 18 फरवरी तक खुला रहेगा।

राष्ट्रपति ने उद्घाटन समारोह में कहा कि मैं सभी कलाकारों को साधक मानती हूं। देश के शिल्पी भारत की सभ्यता और संस्कृति के निर्मात और संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला कला प्रदर्शनी भी है और व्यापार केंद्र भी है। राष्ट्रपति ने मेले में भागीदारी कर रहे तमाम शिल्पकारों और मेले से जुड़े तमाम मंत्रालयों और सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “मैं इस मेले में भाग लेने वाले सभी कारीगरों को बधाई देती हूं। मुझे बताया गया है कि यह अंतरराष्ट्रीय मेला केंद्र और राज्य सरकार के सामूहिक प्रयासों से आयोजित किया गया है।”

यह भी पढ़ें   घर में रोजाना करें इन चीजों की धूनी, सुख-शांति के साथ मिलेंगे फायदे

उन्होंने कहा कि 1987 से शुरू किया गया यह वार्षिक मेला एक सफल आयोजन के रूप में प्रसिद्ध हो चुका है। इसके लिए राष्ट्रपति ने वर्तमान और पूर्व टीमों की सराहना की। राष्ट्रपति ने देश की कला और विरासत को संजो कर रखने के लिए तमाम शिल्पकारों की सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि यह मेला हमारी सांस्कृति विविधता का उत्सव है। यह मेला हमारे शिल्पकारों को कला प्रेमियों से जोड़ने का प्रभावी मंच भी है। यह मेला कला प्रदर्शनी भी है और व्यापार केंद्र भी है।

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने पूछा था कि इस मेले में देश-विदेश के हजारों स्टॉल लगे हैं तो अब तक कितनी खरीद-बिक्री हुई होगी। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि शायद 20 करोड़ से अधिक होगी। राष्ट्रपति ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि इससे केवल खरीद-बिक्री नहीं यहां के शिल्पकार और कला संस्कृति से जुड़े शिल्पी की प्रतिभा से भी लोग परिचित होते हैं और बाद में भी उनसे संपर्क रखते हैं। इससे हमारा आर्थिक विकास भी होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सुंदर मेले का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा।

यह भी पढ़ें   NZ vs PAK : पहले कप्तानी और अब बाबर आजम का पसंदीदा स्पॉट भी छिना! युवा खिलाड़ी को मिलेगा मौका

मेले का आयोजन हरियाणा और केंद्र सरकार के सहयोग से किया जाता है। मेले में लगभग 50 देशों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष मेला का सहयोगी देश तंजानिया है जबकि साझेदार राज्य गुजरात है। नॉर्थ ईस्टन हैंडीक्राप्ट एंड हैंडलूम कॉर्पोरेशन इस वर्ष मेले के सांस्कृतिक भागीदार हैं। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक गण्यमान्य मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   अल्लू अर्जुन के बचाव में उतरे वरुण धवन, एक्टर की गिरफ्तारी पर बोले- 'सिर्फ एक को दोषी ठहराना गलत'

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Coal Scam: कोल घोटाले में रानू साहू और दीपेश टांक को SC से मिली जमानत, लेकिन जेल में ही सड़ेंगे!

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   Bilaspur News: जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले दो बदमाशों पर सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   अल्लू अर्जुन के बचाव में उतरे वरुण धवन, एक्टर की गिरफ्तारी पर बोले- 'सिर्फ एक को दोषी ठहराना गलत'

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending