Connect with us

छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन अंतर्गत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत उपलब्ध करायें नल कनेक्शन: बिलासपुर कलेक्टर

Published

on

बिलासपुर| कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने मंथन सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ ही राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में नल कनेक्शन की शत प्रतिशत उपलब्धता समय-सीमा में सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


बैठक में कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा की। कलेक्टर ने चकरभाठा, मस्तूरी, कोटा तथा तखतपुर के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डॉ. मित्तर ने इन स्कूलों को विजिट कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने स्वामी आत्मांनद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल को शासन की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए स्कूलों के निर्माण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं तय समय सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें   CG: खेत में महिला के साथ युवक ने की थी खौफनाक हरकत, सालों बाद हुआ खुलासा...


नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन तथा डिजिटल हस्ताक्षरितकृत खसरों के संबंध में ली जानकारी, –
कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए डिजिटल हस्ताक्षरित खसरों की जानकारी ली। सभी तहसील एवं एसडीएम कार्यालयों में डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित अभिलेखों का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिले के सभी तहसीलों में डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित अभिलेखों का प्रतिशत 97 प्रतिशत से अधिक है। डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित अभिलेखों के संबंध में जिले का, प्रतिशत आधार पर प्रदेश में दूसरा स्थान है। समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने विवादित नामांतरणों की संख्या कम करने तथा लंबित राजस्व प्रकरणों को तय समय-सीमा में निपटारा करने के निर्देश उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डॉ. मित्तर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोबर खरीदी, गौठानों की स्थिति तथा वर्मी कम्पोस्ट आदि के संबंध में भी जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने वर्मी कम्पोस्ट की नियमित एंट्री करने तथा कंवर्जन रेट बढ़ाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें   अंबिकापुर से दिल्ली के लिए डायरेक्ट ट्रेन, इस तारीख से होगी शुरुआत


कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की समीक्षा करते हुए गंभीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए कार्ययोजना बनाकर इसका क्रियान्वयन करने के लिए कहा। शिशुवती माताओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्म भोजन की योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक शिशुवती माताओं को लाभान्वित किया जा सके। इसके अलावा बैठक में धान खरीदी, बच्चों के टीकाकरण, जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के संचालन सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरिश एस. सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ट्रेन में गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 6 किलो गांजा बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शादी में नाचते-नाचते पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: शादीशुदा बैंककर्मी ने कोल्ड्र ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर शादीशुदा महिला सहकर्मी का किया रेप
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending