Connect with us

छत्तीसगढ़

आरपीएफ बिलासपुर द्वारा मानसिक विझिप्त युवक को परिवार जनो को सुपुर्द किया गया

Published

on

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में दिनांक 31/01/2022 को बिलासपुर स्टेशन के प्लैटफ़ार्म न॰ 5 मे गस्त के दौरान निरीक्षक भास्कर सोनी तथा उप निरी कुलदीप सिंह आ डी॰के॰ सिंह को गाड़ी संख्या 18477 से एक व्यक्ति को उतरते हुये देखा और बहुत देर तक प्लैटफ़ार्म मे इधर उधर घूम रहा था जो की अच्छे परिवार से प्रतीत हो रहा था | पूछताज करने पर कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका उक्त व्यक्ति मानसिक विझिप्त प्रतीत हो रहा था व्यक्ति को रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया और उसके पास से एक मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ |

प्राप्त मोबाइल नंबर पर बात करने से पता चला की मानसिक विझिप्त व्यक्ति का नाम केशव साहू पिता धानसेना साहू उम्र -25 वर्ष निवासी – ग्राम –पत्थरीपारा थाना –आई॰ टी॰ आई॰रामपुर जिला कोरबा छत्तीसगढ़ है आगे उनके पिताजी ने बताया की उनका पुत्र जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड बड्बीला ओडिस्सा मे सहायक प्रबन्धक के रूप मे पदस्थ है | आगे उनके पिता जी के द्वारा बताया गया की उनके बेटे ने मेटलर्जी ब्रांच से बीटेक किया है उनके माँ की मृत्यु हो जाने से अचानक उनका दिमागी संतुलन बिगड़ जाने के कारण इलाज हेतु देवगढ़ ओडिस्सा मे शासकीय अस्पताल लाये थे वहाँ से गवर्नमेंट हॉस्पिटल मेमसार बुरला रिफ़र किया गया था आज दिनांक 31/01/2022 को सुबह सात बजे हॉस्पिटल पार्किंग (वाहन ) के पास से वह अपनी पत्नी -विधा साहू का हाथ छुड़ाकर भाग गया था |

यह भी पढ़ें   बेमेतरा: खाद्य अधिकारी का फरमान, वैक्सीन लगवाए हुओं को पहले मिलेगा राशन

हम लोगो सुबह से इसे खोज खोज के परेशान हो रहे थे कही भी नहीं मिला | उक्त मानसिक विझिप्त के पिता जी ने आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर को धन्यवाद देते हुये तुरंत बिलासपुर आने की बात कही और अपने बेटे का ध्यान रखने के लिए निवेदन किया | बिलासपुर पोस्ट पर दिनांक 01/02/2022 समय करीबन 01:00 बजे उनके पिता धनसेना साहू साथ मे विधा साहू ,ससुर संतोष कुमार साहू ,साला योगेश कुमार साहू उपस्थित हुये उनके द्वारा उक्त मानसिक विझिप्त व्यक्ति की जान पहचान करवाकर सही सलामत उनके परिवारिजनों को सुपुर्द किया गया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरिया : बैकुन्ठपुर पहुंची राष्ट्रीय टीम ने किया सरईगहना हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   29 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: छठ पूजा के दौरान हादसा, अरपा नदी में पलटी नाव...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending