Connect with us

छत्तीसगढ़

अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे राहुल गांधी

Published

on

रायपुर, 28 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के बंटवारे की चर्चा और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को रायपुर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक स्वागत के लिए मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह राहुल गांधी स्वयं राज्य के दौरे पर आएंगे।

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का प्यार कांग्रेस के प्रति अटूट रहा है। कभी कम नहीं हुआ है और यह लगातार बढ़ते जा रहा है।

राज्य में पिछले कुछ​ दिनों से मुख्यमंत्री पद के कथित ढाई-ढाई वर्ष के बंटवारे की चर्चा और इस बीच लगातार नयी दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ बैठकों के बाद बघेल शनिवार को दोपहर बाद विधायकों और अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ रायपुर पहुंचे। इस दौरान हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बघेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना तथा हमारे मंत्रियों और विधायकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राहुल जी अगले सप्ताह बस्तर आएंगे। वह दो दिन यहां रूकेंगे। मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ भी जाएंगे।लगातार वह दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ मॉडल को देखेंगे और यहां का जो विकास कार्य है इसे लेकर वह पूरे ​हिंदुस्तान में जाएंगे।

यह भी पढ़ें   कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, बलरामपुर और नारायणपुर में कोरोना का एक भी मरीज नहीं, वर्तमान में कुल 254 सक्रिय मरीज

बघेल ने कहा कि यहां की सरकार ने किसानों, आदिवासी, महिलाओं और युवाओं के लिए जो कार्य किया है। गरीबों के लिए जो कार्य किया है। यहां के विकास के लिए व्यापार और उद्योग जगत के लिए जो काम किया है, वह उन सारे कार्यों से रूबरू होंगे। सभी लोगों से मिलेंगे पर्याप्त समय राहुल गांधी जी देंगे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का प्यार कांग्रेस के प्रति अटूट रहा है। कभी कम नहीं हुआ है और यह लगातार बढ़ता जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल जी से बहुत विस्तार से बात हुई। राजनीतिक चर्चा हुई। शासकीय योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। विभिन्न वर्ग के लोगों के बारे में चर्चा हुई और अंत में मैंने उन्हें निमंत्रण दिया जिसपर उन्होंने आने की अपनी सहमति दी है। अगले सप्ताह वह आएंगे। वह यहां के सभी लोगों से मिलेंगे। आदिवासी किसान युवाओं से, महिलाओं से, सभी वर्ग और सभी समाज के लोगों से वह मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार के ढाई वर्ष के पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री के पद के लिए ढाई-ढाई वर्ष के फार्मूले की चर्चा है। इस चर्चा के बीच बीते मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बुलावे पर भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी।

यह भी पढ़ें   बस्तर की 7 बेटियां करेंगी माउंट एवरेस्ट फतह, 8 सदस्यीय टीम सिक्किम रवाना, MLA शिशुपाल ने दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली में मंगलवार को बघेल और सिंहदेव की राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने संवाददाताओं से कहा था कि बैठक में विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। नेतृत्व परिवर्तन पर बातचीत नहीं हुई है।

बुधवार को दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद बघेल ने कहा था कि जो लोग ढाई साल की बात कर रहे हैं, वह राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे।

लेकिन इसके दूसरे ही दिन बृहस्पतिवार को बघेल को एक बार फिर ​दिल्ली से बुलावा आ गया। इस बीच उनके समर्थक विधायक और मंत्री भी दिल्ली पहुंच गए। इस दौरान विधायक छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया और पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले थे।

शुक्रवार को दोपहर बाद राहुल गांधी के साथ बघेल की नयी दिल्ली में बैठक हुई। दो घंटे तक चली बैठक के बाद बघेल ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने गांधी को छत्तीसगढ़ आने न्योता दिया है।

छत्तीसगढ़ में दिसंबर, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। सिंहदेव के समर्थकों का कहना है कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनी थी और ऐसे में अब सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे PM मोदी, शहबाज शरीफ भी होंगे शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर उनके योगदान को याद किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, बलरामपुर और नारायणपुर में कोरोना का एक भी मरीज नहीं, वर्तमान में कुल 254 सक्रिय मरीज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending