छत्तीसगढ़
रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा धरे गए रेलवे चोर और रिसीवर
बिलासपुर| मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में रेलवे संपत्ति की चोरी कर ने वाले तथा उसे खरीदने वालों के विरुद्ध अभियान के आदेश पर आज दिनांक को निरीक्षक भास्कर सोनी रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा उप निरीक्षक- डीके यादव तथा सहायक उपनिरीक्षक अपराध गुप्तचर शाखा एस बी दिवेदी के साथ बिलासपुर शहर में सर्च अभियान चलाया गया इस दौरान दो अलग-अलग कार्रवाई करके दो मामला दर्ज किया गया 1.बिलासपुर रेलवे एरिया के बीसीएन डीपो से बीसीएन गाड़ी का 20 किलोग्राम बॉडी प्लेट तथा राड दो आरोपियों अजय नाथ उर्फ हनी पिता प्रकाश नाथ उम्र 24 वर्ष निवासी सीएमडी चौक वार्ड नंबर 21 विद्यानगर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (02)भोला मरकाम उर्फ लंगड़ा पिता उत्तम मरकाम उम्र 22 वर्ष निवासी झोपड़ापारा, थाना- सिरगिट्टी, जिला-बिलासपुर द्वारा बिलासपुर खपरगंज स्थित मुर्तजा कबाड़ दुकान में रिसीवर मुर्तजा अली पिता असगर अली, उम्र-21 वर्ष निवासी खबरगंज, थाना -सिटी कोतवाली ,जिला- बिलासपुर के यहां बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ कर कार्रवाई करके रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर में अपराध संख्या 05/ 22 अंतर्गत धारा रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
02. आगे अभियान में कार्रवाई के दौरान बिलासपुर खफरगंज इलाके में ही अभियुक्त भोला मरकाम उर्फ लंगड़ा के निशानदेही पर एक अन्य कबाड़ दुकान डी.के. ट्रेडर्स डब्बू कबाड़ी के कबाड़ दुकान में रिसीवर मोहम्मद वकार ,पिता -वसीम वकार उम्र 25 वर्ष, निवासी खपरगंज वार्ड नंबर 31, थाना- सिटी कोतवाली,जिला बिलासपुर तथा प्रेम लाल विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय चेतराम विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी नाग-नागिन तालाब के पास ,थाना- सरकंडा ,जिला -बिलासपुर के पास से रेलवे संपत्ति 01 रेलवे हाइड्रेंट में लगने वाला लोहे का पाइप वजन लगभग 25 किलो का बरामद किया गया जिनके विरुद्ध बिलासपुर पोस्ट द्वारा कार्यवाही करते हुये अपराध संख्या 6 /22 अंतर्गत धारा रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम पंजीकृत किया गया ।दोनों मामले में कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 02 चोर तथा 03 रिसीवर तथा बरामद रेलवे संपत्ति का मूल्य लगभग 1350/- रुपया है। आरोपियों को आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष सभी आरोपीयों को पेश किया जिन्हें न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार बिलासपुर में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized3 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
