छत्तीसगढ़
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को किया गिरफतार
थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध कमांक – 185/2024
धारा 376 506 323 भादवि
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को किया गिरफतार
आरोपी द्वारा पीड़िता से शादी का प्रस्ताव रखकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी द्वारा मारपीट कर दिया गया जान से मारने की धमकी
नाम आरोपी – भूपेन्द्र पटेल पिता रामगुलाम पटेल उम्र 27 वर्ष पता – ग्राम सारिसताल पोस्ट अखरार थाना लोरमी जिला मुंगेली वर्तमान पता इमलीपारा गली नम्बर एक थाना सिविल लाईन बिलासपुर
मामले का विवरण इस प्रकार है की दिनाँक 20/02/2024 को पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर लिखित में आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी भूपेन्द्र पटेल से जान पहचान होने के कारण 20 फरवरी 2021 को उसके किराये के मकान इमलीपारा जय माता दी गली नं 1जहा टिफिन देने गयी थी तो रूम मे आरोपी भूपेन्द्र अकेले था जो पीड़िता से शादी करने की बात बोलते हुये जबरदस्ती पीड़िता के साथ शारिरिक सम्बन्ध बनाया जिसके बाद शादी करने का विश्वास दिलाकर लगातार सम्बन्ध बनाया है एवं शादी करने की बात करने पर बात करना बन्द कर दिया है।
जिसके बाद मारपीट कर जन से मारने की धमकी दिया है की रिपोर्ट से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय राजनेश सिंह सर को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन उमेश प्रताप गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर उक्त आरोपी का पता तलाश किया गया आरोपी भागने के फिराक में लुक छिप रहा था जिसको घेराबंदी कर पकड़ा गया है घटना के बारे में पूछताछ करने घटना घटित करना काबुल किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
