Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर मंडल के कोरबा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

Published

on

संरक्षित ट्रेन परिचालन तथा यात्री सुविधा के लिए प्रतिबद्ध बिलासपुर मंडल |

कार्य के दौरान शार्टकट विधि नहीं अपनाने तथा सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहन |

बिलासपुर : मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने हेतु 04 नवम्बर 2024 को कोरबा स्टेशन में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन के निर्देशन पर क्षेत्रीय प्रबंधक एम एम लाल एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, सीएलआई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, गेंगमैन सहित सभी विभागों के लगभग 100 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: बिलासपुर जिले के 8 पुलिस अधिकारी बने 'कॉप ऑफ द मंथ'

संगोष्ठी में दुर्घटनाओं के संभावित कारणों पर चर्चा की गई तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस के साथ ही सिग्नल एवं पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, इंटरलॉक तथा नान-इंटरलॉक प्वाइंट पर शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां,

ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, रेल फ्रेक्चर तथा वेल्ड फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, लोडिंग अनलोडिंग पाइंट्स पर वैगन के दरवाजों का सही ढंग से बंद होना सुनिश्चित करना, आपदा प्रबंधन एवं SPAD से बचाव के तरीकों जैसे अनेक गहन मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा नागरिक सुरक्षा निरीक्षक के द्वारा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार करने का प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें   Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की ये सीट है BJP का गढ़, 23 साल से जीत को तरस रही कांग्रेस, जानें समीकरण

संगोष्ठी में क्षेत्रीय प्रबंधक एम एम लाल द्वारा संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करने की सलाह दी गई। साथ ही उन्होने कर्मचारियों को कार्य के दौरान शार्टकट विधि नहीं अपनाने तथा तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के प्रति जागरूक भी किए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शहीदों के परिजनों का सीएम भूपेश बघेल ने किया सम्मान, कहा – आप सब हमारे परिवार का हिस्सा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : मनरेगा कर्मियों की हड़ताल स्थगित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन के लिए तेलंगाना और महाराष्ट्र पुलिस को मिला स्पेशल ऑपरेशन मेडल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending