Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर में गरजे शाह : बोले- यह लोकसभा चुनाव देश को विकसित राष्ट्र और भारत को विश्वगुरू बनाने का है

Published

on

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए जांजगीर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। जहां एक फिर पीएम मोदी को वोट देने की अपील की।

जांजगीर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए जांजगीर में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। गुरु घासीदास बाबा को प्रणाम करते हुए कहा कि, मैं आज लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए विजय संकल्प सम्मेलन में आया हूं। आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव। आने वाले चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत माता को विश्वगुरु बनाने का महत्वपूर्ण चुनाव होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, जब हम 2014 में आये तो आपने 11 में से 10 सीटें भाजपा को दी। 2019 में आये तो 11 में से 9 सीटें बीजेपी को दी और अभी-अभी विधानसभा चुनाव में आये तो आपने छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बहुमत से सरकार बनाई। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार ने भ्र्ष्टाचार किया। जिसे आपने हटाकर विष्णु देव साय की सरकार बनाई है। हमारी केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले दस साल में 60 करोड़ लोगों के कल्याण का काम किया है।

यह भी पढ़ें   भारत-न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय मैच का टिकट कुछ घंटों में ही सोल्ड आउट

मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

गृहमंत्री श्री शाह ने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए और मुफ्त में चावल देकर गरीब के घर में चूल्हा जलाने का काम किया। साथ ही देश 130 करोड़ लोगों को कोरोना का मुफ्त टिका लगवाकर मोदी जी ने कोरोना मुक्त करने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि, पहले देश की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी और आज 5 वें नंबर पर है। हमारी सरकार ने धारा 370 के नासूर से कश्मीर को मुक्ति दिलाई है।

जनता से की 11 सीटें जिताकर देने की अपील

केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है और मोदी जी राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा अयोध्या में कराई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार अपने हर वादे को पूरा करेगी। इसलिए आप छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें बीजेपी को जिताकर दें और एक बार फिर मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   28 जुलाई राशिफल: आज इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भारत-न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय मैच का टिकट कुछ घंटों में ही सोल्ड आउट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गाली देने से मना करना पड़ा महंगा! युवक ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending